सारधा,नारदा कांड की मुखिया सबसे ज्यादा परेशान

पांच सूत्री मांगों के समर्थन में भाजपाइयों ने निकाला जगह-जगह जुलूस महकमा शासक, बीडीओ को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग दुर्गापुर. पांच सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को बर्दवान जिला शिल्पांचल भाजपा ने दुर्गापुर सिटी सेंटर इलाके से जुलूस निकाला. जुलूस में शामिल भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने महकमा शासक कार्यालय के समक्ष […]

पांच सूत्री मांगों के समर्थन में भाजपाइयों ने निकाला जगह-जगह जुलूस
महकमा शासक, बीडीओ को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग
दुर्गापुर. पांच सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को बर्दवान जिला शिल्पांचल भाजपा ने दुर्गापुर सिटी सेंटर इलाके से जुलूस निकाला. जुलूस में शामिल भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने महकमा शासक कार्यालय के समक्ष पहुंचकर प्रदर्शन िकया. बाद में एक प्रतिनिधि मंडल ने महकमा शासक शंख सांतरा को ज्ञापन पत्र सौंप कर यथाशीघ्र कार्रवाई करने की मांग की.
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार केशरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने कालेधन पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने के िलये पांच सौ और एक हजार के नोट को रद्द िकया. उन्होंने देशवािसयों को अपने फैसले से यह संदेश िदया िक वे भ्रष्टाचार के िखलाफ सख्त कार्रवाई करने के मूड में हैं.
देश के 80 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री के फैसले का स्वागत िकया है. लेकिन राज्य की मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री के फैसले से कष्ट हो रहा है. उनको इस बात की चिंता है िक उनके मंत्री सारधा, नारदा का काला रुपया कहां रखेंगे. लोगों को बैंकों में कतारबद्ध होकर खड़ा होने में कोई परेशानी नहीं हो रही है मगर मुख्यमंत्री को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है.
उन्होंने कहा कि राज्य मे नये उद्योग लाने की कोई पहल नहीं हो रही है. बेरोजगारों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. सीएम को इसकी िचंता नहीं है. राज्य की विकास की गति थम गई है.
कानून-व्यवस्था पहले से ही बिगड़ी हुई है. राज्य में सारधा, नारदा के बाद शिशु तस्करी की घटना ने राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था को कटघरे में ला खड़ा िकया है. उन्होंने कहा कि शहर में भाजपाइयों पर हमले हो रहे हैं. उन्हें झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है. पुिलस भी सत्ता पक्ष के इशारे पर बगैर िकसी जांच पड़ताल के भाजपाइयों को ही िगरफ्तार करती है. किसी एक विशेष समुदाय को लेकर वोट की राजनीित की जा रही है.
उन्हें यहां खास तवज्जों दी जा रही है. लेिकन देश के संविधान ने सभी को बरकरार का हक दिया है. किसी भी जाति-धर्म के साथ भेदभाव करने का हक नहीं दिया गया है. मुख्यमंत्री को नोटबंदी के खिलाफ न जाकर राज्य के विकास के कार्यों पर जोर देना चािहये. मौके पर भाजपा के कल्याण दुबे, भोला साव, आखिल मंडल, प्रदीप मंडल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >