दो आसनसोल के, तीसरा गोपालगंज का

नेशनल हाइवे 60 से अपहरण किया था लौह बट्स लदे ट्रक का गिरोह ने गिरोह का सरगना छत्तीसगढ़ का, दबोचने के लिए पुलिस बना रही रणनीति पुरुलिया जिले के हुड़ा थाना से ट्रक के अपहरण में स्वीकारी संलिप्तता सभी ने नेशनल हाइवे दो के आसनसोल- बनारस के बीच 50 से अधिक ट्रक हुए अपहृत आसनसोल/नितुड़िया. […]

नेशनल हाइवे 60 से अपहरण किया था लौह बट्स लदे ट्रक का गिरोह ने
गिरोह का सरगना छत्तीसगढ़ का, दबोचने के लिए पुलिस बना रही रणनीति
पुरुलिया जिले के हुड़ा थाना से ट्रक के अपहरण में स्वीकारी संलिप्तता सभी ने
नेशनल हाइवे दो के आसनसोल- बनारस के बीच 50 से अधिक ट्रक हुए अपहृत
आसनसोल/नितुड़िया. नितुड़िया थाना पुलिस ने विभिन्न नेशनल हाइवे से ट्रकों का अपहरण करने तथा चालकों की हत्या करनेवाले गिरोह के तीन सदस्यों को अपहृत ट्रक के साथ दबोचने में सफलता हासिल की है. इनमें से दो अपराधी आसनसोल के तथा तीसरा गोपालगंज (बिहार) का निवासी है. पुलिस ने उन्हें रघुनाथपुर महकमा कोर्ट में पेश कर चार दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया है . उन्होंेन पिछले वर्ष पुरुलिया जिला के हुड़ा थाना क्षेत्र से ट्रक के अपहरण तथा चालक की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस अधिकारी इनसे पूछताछ कर रहे हैं. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि इनसे पूछताछ में ट्रक अपहरण के कई आपराधिक मामलों का खुलासा हो सकेगा.
पुलिस सूत्रों के अनुसार नितुड़िया थाना पुलिस की गश्ती टीम पुरुलिया-बराकर मुख्य सड़क पर वाहन जांच कर रही थी. पुलिस टीम का नेतृत्व सहायक अवर निरीक्षक विधान मंडल कर रहे थे. रघुनाथपुर की ओर से आ रहे लौह्य बट्स लदे ट्रक ( सीजी 04-जेसी 8509) को जांच के लिए गश्ती टीम ने रोकने का इशारा किया. पुलिस को देखते ही ट्रक चालक ने वाहन की गति तेज कर दी और भागने की कोशिश की. संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तथा खदेड़ कर उसे पकड़ लिया. ट्रक से चालक सहित तीन व्यक्ति हिरासत में लिये गये. पूछताछ में उन्होंने अपना नाम दीपक सिंह उर्फ सतबंता (गरमतालाब, चिनाकुड़ी, वर्त्तमान समय में अनुपमा अपार्टमेंट, आसनसोल), मुहम्मद जमशेद आलम (धादका, आसनसोल) तथा सुरेश राउत उर्फ काजू राउत (बोरिया, गोपालगंज, बिहार) बताया.
जब उनसे ट्रक पर लदी सामग्री से संबंधित कागजात की मांग की तो उन्होंने कागजात दिखाने में असमर्थता जतायी. पुलिस टीम ट्रक सहित तीनों को पकड़ कर नितुड़िया थाना परिसर ले आयी. कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने खुद को ट्रक अपहरण गिरोह का सदस्य बताया. उन्होंने कहा कि उन्होंने इस ट्रक का अपहरण नेशनल हाइवे 60 से किया था तथा चालक को बांध कर फेंक दिया था. इस आपराध का नेतृत्व इनके गिरोह के सरगना सूरज सिंह ने किया था. पुलिस की नजरों से बचाने के लिए ट्रक को कुछ समय तक जंगल में छिपा कर रखा गया था. लदी सामग्री सहित ट्रक को पुरुलिया जिले में बेचने की कोशिश की गयी. लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद गिरोह सरगना सूरज ने ट्रक को रानीगंज कोयलांचल में खपाने का निर्देश उन तीनों को दिया था
वे ट्रक लेकर आसनसोल आ रहे थे कि पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया. पूछताछ में उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने वर्ष 2015 में पुरुलिया जिला के हुड़ा थाना क्षेत्र से ट्रक का अपहरण किया था तथा चालक की हत्या कर उसका शव सड़क किनारे फेंक दिया था. इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया. नितुड़िया थाना पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर रघुनाथपुर महकमा कोर्ट के एसीजेएम के समक्ष पेश किया तथा 14 दिनों की पुलिस रिमांड की मांग की. एसीजेएम कोर्ट ने चार दिनों की पुलिस रिमांड अवधि मंजूर की. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. हुड़ा थाना पुलिस को भी इनकी गिरफ्तारी की सूचना दी गयी है.
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गिरोह के सरगना सूरज सिंह को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा. सूरज सिंह छतीसगढ़ के कनझर थाना के टुमगांव का निवासी है. इस गिरोह का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है. अलग-अलग क्षेत्रों में गिरोह के सदस्य ऑपरेशन को अंजाम देते हैं. विभिन्न नेशनल हाइवे पर इनकी सक्रियता दिखती है. अकेले आसनसोल- बनारस के बीच पिछले एक वर्ष में नेशनल हाइवे दो से 50 से अधिक ट्रकों का अपहरण किया जा चुका है. उनके अधिसंख्य चालकों के या तो शव बरमद हुए हैं, या वे लापता है. पुलिस का दावा है कि इन अपराधियों से कई आपराधिक मामलों का उद्भेदन हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >