केएनयू में अंग्रेजी में पीएचडी के लिए लिखित परीक्षा

विभिन्न राज्यों व यूनिवर्सिटी के 45 आवेदकों ने की भागीदारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित आवेदकों का होगा निबंधन आसनसोल : काजी नजरूल विश्वविद्यालय के विद्या चर्चा भवन के दूसरे तल्ले स्थित अंग्रेजी विभाग के कक्षा में पीएचडी कोर्स में इंट्री के लिए आयोजित रिसर्च इंट्रांस टेस्ट में राज्य के विभिन्न अंचलों से आये […]

विभिन्न राज्यों व यूनिवर्सिटी के 45 आवेदकों ने की भागीदारी
प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित आवेदकों का होगा निबंधन
आसनसोल : काजी नजरूल विश्वविद्यालय के विद्या चर्चा भवन के दूसरे तल्ले स्थित अंग्रेजी विभाग के कक्षा में पीएचडी कोर्स में इंट्री के लिए आयोजित रिसर्च इंट्रांस टेस्ट में राज्य के विभिन्न अंचलों से आये 45 स्टूडेंटस ने हिस्सा लिया. केएनयू के परीक्षा नियंत्रक विभाग और केएनयू के अंग्रेजी विभाग द्वारा प्रवेश परीक्षा का संचालन सम्मिलित रूप से किया गया था.
विश्वविद्यालय प्रवक्ता ने कहा कि केएनयू के अंग्रेजी विभाग द्वारा लगातार दूसरी बार पीएचडी कोर्स के लिए रिसर्च इंट्रांस टेस्ट आयोजित किया गया है. इससे पहले वर्ष 2015 में भी अंग्रेजी विभाग द्वारा पीएचडी कोर्स के लिए रिसर्च इंट्रांस टेस्ट का सफलतापूर्वक संचालन किया गया था. लिखित परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटे की थी जो 12 बजे आरंभ हुई और डेढ़ बजे समाप्त हुई. परीक्षा कॉपियों के जांच के बाद परीक्षा परिणाम केएनयू के प्रशासनिक भवन स्थित नोटिस बोर्ड और केएनयू के वेबसाइट पर अपलोड किये जायेंगे. परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंटस जनवरी माह में केएनयू स्तर से आयोजित होने वाले पीएचडी कोर्स के साक्षात्कार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. साक्षात्कार में नेट सेट क्लिर स्टूडेंटस और इंट्रांस परीक्षा के सफल परीक्षार्थी एक साथ शामिल होंगे. साक्षात्कार परीक्षा में सफल होने वाले स्टूडेंटस यूजीसी के निर्देशानुसार पीएचडी कोर्स वर्क के लिए आवेदन कर सकते हैं.
कोर्स समाप्ति के बाद परीक्षा आयोजित की जायेगी. जिसमें सफल होने वाले स्टूडेंटस पीएचडी रिसर्च स्कॉलर के रूप में पंजीकृत होंगे.
अवसर पर केएनयू के मुख्य परीक्षा नियंत्रक डॉ अमिताभ चटर्जी, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ निखिलेश बारीक, अंगेजी विभाग के प्रोफेसर सह केएनयू के पूर्व डीन डॉ सजल कुमार भटटाचार्य, अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष डॉ अनिंदय शेखर पुर्कायस्थ, अंग्रेजी के सहायक प्रोफेसर डॉ शांतनू बनर्जी, सहायक प्रोफेसर डॉ सुहरीता माजी उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >