जल्द लागू हो दसवां वेतन समझौता

10 सूत्री मांगों के समर्थन में कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस की सभा तीन दिसंबर को सांकतोिड़या चलों का िदया नारा हरिपुर : 10 सूत्री मांगों के समर्थन में कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस ने काजोड़ा एरिया की जामबाद ओसीपी स्थित केकेएससी कार्यालय के समीप सभा का आयोजन िकया. इस दौरान तीन दिसंबर को सांकतोड़िया चलों का […]

10 सूत्री मांगों के समर्थन में कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस की सभा
तीन दिसंबर को सांकतोिड़या चलों का िदया नारा
हरिपुर : 10 सूत्री मांगों के समर्थन में कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस ने काजोड़ा एरिया की जामबाद ओसीपी स्थित केकेएससी कार्यालय के समीप सभा का आयोजन िकया. इस दौरान तीन दिसंबर को सांकतोड़िया चलों का भी नारा िदया गया. मुख्य वक्ता केकेएससी के महासचिव हरेराम सिंह ने कहा िक संगठन कारपोरेट जेबीसीसीआई में सदस्यता की हकदार है. इसीएल में केकेएससी से बड़ा कोई संगठन नहीं है. उन्होंने कहा िक जमीनदाताओं को जमीन के बदले नौकरी देने में िवलंब की जा रही है. उनके सब्र का बांध टूट रहा है. शीघ्र ही जमीन के बदले नौकरी नहीं दी गई तो बड़ा आंदोलन िकया जायेगा.
श्री सिंह ने ड्यूटी के दौरान असामयिक ढंग से काल के गाल में समाने वाले श्रमिकों के परिजनों को समय पर नौकरी देने की मांग की. उन्होंने कहा िक समय पर आश्रितों को मुआवजा भी नहीं मिलता है. इस कारण उन्हें फांकाकशी में िदन गुजारना पड़ रहा है. कंपनी को इस संबंध में शीघ्र ही उचित कदम उठाना होगा. उन्होंने कहा िक दसवां वेतन समझौता लागू करने में भी िवलंब िकया जा रहा है. इसे यथाशीग्र लागू करने की उन्होंने मांग की. उन्होंने कहा िक प्रबंधन को नींद से जगाने तथा श्रमिकों के जायद हक की मांग को लेकर ही तीन िदसंबर को इसीएल मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जायेगा. सभा में एमएच रहमान, गुरुदास चक्रवर्ती, ए आलम, शाखा अध्यक्ष एमडी वशीर, चंदन पाल और गौरांग चटर्जी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >