जेइइ मेन में अप्लाई के लिए आधार कार्ड जरूरी

एक दिसंबर से शुरू होगा इसके लिए आवेदन जेइइ मेन ने जारी किया इससे संबंधित नोटिफिकेशन असनसोल. आइआइटी ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेश्न (जेइइ) मेन 2017 में अप्लाइ करने के लिए अब आवेदकों के लिए आधार कार्ड जरूरी होगा. इस टेस्ट में रजिस्ट्रेशन के लिए अभ्यार्थी को यूआइडीएआइ डाटा के अनुसार आधार कार्ड नंबर, नाम, जन्म तिथि […]

एक दिसंबर से शुरू होगा इसके लिए आवेदन
जेइइ मेन ने जारी किया इससे संबंधित नोटिफिकेशन
असनसोल. आइआइटी ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेश्न (जेइइ) मेन 2017 में अप्लाइ करने के लिए अब आवेदकों के लिए आधार कार्ड जरूरी होगा. इस टेस्ट में रजिस्ट्रेशन के लिए अभ्यार्थी को यूआइडीएआइ डाटा के अनुसार आधार कार्ड नंबर, नाम, जन्म तिथि और जेंडर भरना होगा. सीबीएसइ ने इस बारे में स्टूडेंट्सों को सलाह देते हुए कहा है कि वे तत्काल अपने स्कूल डाटा से आधार कार्ड का डाटा मैच कर लें. इन डाटाओं के नहीं मिलने के कारण वह फॉर्म भरने के योग्य नहीं माने जायेंगे. आधार कार्ड के बारे में नोटिफिकेशन को जारी कर दिया गया है. वेबसाइट पर आधार कार्ड की सूचना के साथ ही कई अन्य जानकारियां भी अपटेड कर दी गयी हैं. बोर्ड के द्वारा जारी सूचना के मुताबिक इस साल से पहली बार आधार कार्ड को अनिवार्य किया गया है.
अंतिम तारीख दो जनवरी, 2017 तक
जेइइ एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अगले दिसंबर माह में एक तारीख से शुरू होगी.जेइइ एपेक्स बोर्ड के द्वारा केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग के निर्देश पर पांचवीं जेइइ मेन परीक्षा के लिए सूचना जारी की गयी है. इसके अनुसार एक दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. तथा इससे संबंधित जानकारी को एक जनवरी को ही जेइइ मेन की वेबसाइट पर दी जायेगी. आवेदन की अंतिम तारीख दो जनवरी तक है. फीस तीन जनवरी, 2017 तक भरी जा सकती है. परीक्षा दो अप्रैल, 2017 को होगी. एग्जाम सीबीएसइ संचालित करता है.
अब 75 फीसदी अंक होंगे अनिवार्य
आगामी होनेवाले जेइइ मेन 2017 के लिए जेइइ एपेक्स बोर्ड ने दो और नये बदलाव किये हैं. इसके अनुसार इस वर्ष जेइइ मेन की रैकिंग में कक्षा 12वीं के अंक नहीं जोड़े जायेंगे. लेकिन जेइइ एडवांस परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को 75 फीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार को 65 फीसदी अंक लाना आवश्यक होगा. पिछली चार परीक्षाओं की तरह इस वर्ष परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किये गये हैं. आइआइटी, एनआइटी, ट्रिपल आइटी व जीएफटीआइ संस्थानों में प्रवेश जेइइ मेन और जेइइ एडवांस की रैकिंग के आधार पर ही लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >