पिकअप वैन के धक्के से छात्र की मौत, पथावरोध

पानागढ़ : तीव्र गति से आ रही पिकअप वैन की चपेट में आने से गंगा माजी की मौत हो गई. घटना बर्दवान के भतार थाना अंतर्गत उड़ग्राम की है. गंगा स्थानीय स्कूल में पांचवी का छात्र था. घटना के बाद उत्तेजित स्थानीय िनवािसयों तथा िवद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों ने बर्दवान बोलपुर (सिउड़ी) सड़क अवरुद्ध कर […]

पानागढ़ : तीव्र गति से आ रही पिकअप वैन की चपेट में आने से गंगा माजी की मौत हो गई. घटना बर्दवान के भतार थाना अंतर्गत उड़ग्राम की है. गंगा स्थानीय स्कूल में पांचवी का छात्र था. घटना के बाद उत्तेजित स्थानीय िनवािसयों तथा िवद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों ने बर्दवान बोलपुर (सिउड़ी) सड़क अवरुद्ध कर िदया. घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने विरोधकािरयों को शांत कराया.
अज्ञात शव बरामद: पानागढ़. वीरभूम जिले के मोहम्मद बाजार थाना के गनपुर स्थित जंगल से पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति का शव बरामद िकया. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. हत्या की आंशका जताई जा रही है.
सड़ा गला शव बरामद: पुरुलिया जिले के आरसा थाना अंतर्गत घनाड़ा गांव से कुछ दूरी पर पुरुलिया-टाटा सड़क के किनारे झाड़ी से पुिलस ने शव बरामद िकया. शव पूरी तरह से सड़ गया था. इसकी पहचान नहीं हो सकी है. शव को फॉरेंसिक जांच के िलये बांकुड़ा मेडिकल अस्पताल भेजा गया है.
पेड़ से झूलता युवक का शव बरामद. पेंड़ से झूलता विष्णुपद िसंह(38) का शव पुिलस ने बरामद िकया है. वह बोड़ो थाना अंतर्गत जामतोिड़या का रहने वाला था. पुिलस सूत्रों के मुतािबक िपछले चार दिनों से वह लापता था. मंगलवार सुबह स्थानीय िनवासियों ने गांव से कुछ दूरी पर जंगल में एक पेड़ से लटकता उसका शव देखा. खबर पाकर पुिलस वहां पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के िलये भेज िदया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >