चिनाकुड़ी. योग गुरु बाबा रामदेव स्वामी के आहवान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के दीर्घायू की कामना को लेकर रविवार को पतंजलि योग समिति के कुल्टी तहसील प्रभारी शंकर प्रसाद के नेतृत्व में चिनाकुड़ी बाजार स्थित शिव मंदिर प्रांगण में हवन पूजन किया गया.
पंडित के रुप में आसनसोल से आये अरविंद ठाकुर, राजेंद्र प्रसाद ने वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन कराया.देवनाथ यादव, सुब्रत मिश्र, सिद्धेश्वर राय (भाजपा), अशोक कुमार, त्रिवेणी प्रसाद, महेंद्र गुप्ता, योग शिक्षक प्रदीप माजी, शिक्षिका सुभ्रा सुर उपस्थित थी. पतंजलि योग समिति कुल्टी तहसील प्रभारी शंकर प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर को ही घोषणा की थी कि काला धन को रोकने के लिये पांच सौ रुपये एवं एक हजार रुपये का नोट को नौ नवंबर से बंद किया जायेगा. तभी से पूरे देश एवं विदेश में खलबली मच गयी है. खासकर काला धन रखने वालों में से कुछेक लोगों ने नरेंद्र मोदी को जान से मारने का भी धमकी दे डाली , इसलिए उनकी आयु और भी लंबी हो गयी. इसे लेकर योग गुरु बाबा रामदेव ने आहवान किया कि सभी जगहों पर पतंजलि द्वारा हवन कराया जाये और उनकी लंबी आयु की कामना की जाये. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के स्वस्थ जीवन के लिए भी हवन किया गया. पंडित अरविंद ठाकुर ने कहा कि हवन को सनातन संस्कृति में बहुत अधिक महत्व दिया गया है. अध्यात्मिक दृष्टि के साथ साथ ये शारीरिक और मानसिक लाभ भी पहुंचाते है. उन्हंोने कहा कि विभिन्न हवन सामग्रियां विभिन्न प्रकार की लाभ देती है. विभिन्न रोगों से लड़ने की क्षमता देती है.
