आसनसोल नॉर्थ चेंबर ने व्यवसायियों संग की बैठक

आसनसोल नॉर्थ चैंबर ऑफ कॉमर्स सदस्यों ने साउथ धदका कार्यालय में स्थानीय व्यवसायियों के साथ बैठक की. अध्यक्ष मनदीप सिंह लाली, उपाध्यक्ष राजेश खेतान, सचिव मनोज भाष्कर, संयुक्त सचिव राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, चेयरमैन सुनील कुमार, राजकुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यवसायी उपस्थित थे. अध्यक्ष श्री लाली ने कहा कि […]

आसनसोल नॉर्थ चैंबर ऑफ कॉमर्स सदस्यों ने साउथ धदका कार्यालय में स्थानीय व्यवसायियों के साथ बैठक की. अध्यक्ष मनदीप सिंह लाली, उपाध्यक्ष राजेश खेतान, सचिव मनोज भाष्कर, संयुक्त सचिव राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, चेयरमैन सुनील कुमार, राजकुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यवसायी उपस्थित थे.
अध्यक्ष श्री लाली ने कहा कि बैठक में केंद्र सरकार के पांच सौ और एक हजार के नोटों के चलन को बंद करने की घोषणा से व्यवसायी वर्ग में तरह तरह के सवाल और असुरक्षा के भाव हैं. बैठक में व्यवसाइयों के समस्याओं का समाधान करने और स्थिति को सामान्य रूप से लिये जाने का निर्देश दिया गया. चैंबर सचिव श्री भाष्कर ने कहा कि चेंबर फॉस्बैकीओर केट के संपर्क में हैं. वहां से मिलने वाले निर्देशों से व्यवसायियों को अवगत कराया जायेगा.
नगर निगम कार्यालय में भी नहीं लिये गये ये नोट: आसनसोल नगर निगम कार्यालय में भी होल्डिंग टैक्स और अन्य शुल्क देने आने वालों से पांच सौ और एक हजार के नोट जमा कराने से मना किया गया. कार्यालय क्लर्क ने कहा पांच सौ और एक हजार के नोट को अवैध करार दिया गया है. इसलिए एक सौ, पचास, दस बीस के नोट ही स्वीकार किये जा रहे हैं. आसनसोल बाजार में भी पांच सौ और एक हजार के नोट न चलने को लेकर बाजार में सन्नाटा देखा गया. आसनसोल बाजार के मुंशी बाजार, बस्तीन बाजार, अग्रवाल मार्केट आदि स्थानों पर रोज की भांति बुधवार को ग्राहक नहीं देखे गये. इससे बडी संख्या में व्यवसाइयी प्रभावित हुए हैं.
व्हाटस एप,सोशल मीडिया पर किये गये रोचक कमेंटस
पांच सौ और एक हजार के नोट को रदद करने के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के घोषणा की सूचना को लेकर मंगलवार की रात से ही सोशल मीडिया फेस बुक पर ढेरों कमेंटस और हास्यापास्द चित्र प्रचारित होते रहे. विशेष कर वहाटस एप पर तो संदेशों की बाढ़ सी आ गयी है. वहाटस एप संदेशों में आसाराम बाबु पर कमेंट किये गये जिनमें वे कहते दिख रहे हैं – ‘मुङो बाहर निकालो, मुङो भी नोट बदलने हैं.’
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के काले धन को लेकर किये गये वादे के बारे में कहा गया है – ‘और उंगली करो मोदी को, काला धन कब आएगा, कब आएगा, अब कभी नहीं आयेगा, अंदर ही अंदर सड जायेगा’ के संदेश बड़े ही मजाकिया अंदाज में एक वहाटस के एप एकाउंट से दूसरे एकाउंट पर प्रचारित किये जाते रहे. नरेंद्र मोदी पर किये गये कमेंटस में कहीं कहीं उनकी तारिफ भी कि गयी जिनमें ‘इतना बडा फैसला कोइ 56 इंच की छाती वाला ही कर सकता है.’‘अकेले मोदी जी ने पूरे देश पे एक साथ इनकम टैक्स रेड डाली’, ‘मोदी जी अकेले चायवाले जिन्होंने100 करोड लोगो को बिना चाय के जगा दिया एक झटके में’ प्रमुख रहीं. देश के कु छ प्रमुख आदोलकारियों पर भी कमेंट किये गये जिनमें – ‘अन्ना हजारे अपना नाम बदले कर रखेंगे अन्ना दोहजारे’, ‘दानपेटी में पांच सौ और हजार के नोट न डालें, भगवान आपको श्रप दे सकते हैं’.
‘जैसे तेसे जियो की लाइन से निकले ही थे कि अब बैंक की लाइन मे लगा दिये’. श्री मोदी पर किये गये कुछ हास्यापद संदेशों में – ‘मोदी जी भी कमाल करते हैं, पहले शौचालय बनवाये अब दस्त लगवा दिये.’, ‘आज से 25 सौ साल पहले चाणक्य ने बिलकुल सही कहा था जब गद्दारों की टोली में हाहाकार होगा तो समझ लो देश का राजा चरित्रवान और प्रतिभा संपन्न है और राष्ट्र प्रगति पथ पर अग्रसर है’. ‘विशेष सूचना पत्नियों द्वारा छुपा कर रखे गये काले धन को पतियों को सुपुर्द करने की आखिरी तारीख 29 दिसंबर है’.
‘कृपया घबराएं नहीं, अपने नोट मेरे अकाउंट में डाल सकते हैं’. ‘राम राज्य जैसा अनुभव है जेल खोल दो कोई भागने को तैयार नहीं. तिजोरी खोल दो कोई लूटने को तैयार नहीं’, ‘मोदी ने खेला ट्रंप कार्ड पूरी इंडिया हिल गयी, आज सुबह मोदी जी ने फ्रिज खोला और दूध की जगह थ्ांम्सअप निकली और बोला चलो इंडिया आज कुछ तूफानी करते हैं’.
एक बात तो साफ हो गयी जसोदाबेन को मोदी जी का साथ नहीं छोडना चाहिए था, दिलजलत ने सारे हंिदूुस्तान की लुगाइयां से बदला ले लिया एक झटके में सारी लुगाइ कंगाल बणा दी’ आदि प्रमुख रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >