आसनसोल. वार्ड संख्या 53 अंतर्गत जीटी रोड़ एलआइसी मोड़ के निकट स्थित तृणमूल कार्यालय में गुरूवार को छठ पर्व के मद्देनजर श्रम सह विधि व न्याय मंत्री मलय घटक के सौजन्य से जरूरतमंद छठव्रतियो में साड़ी वितरण किया गया. मौके पर मेयर परिषद सदस्य (क्रीड़ा व संस्कृति) अभिजीत घटक, पार्षद गुरूदास चटर्जी, पार्षद स्वपन बनर्जी सहित दर्जनों पार्टी कार्यकत्र्ता उपस्थित थे.
मेयर परिषद सदस्य श्री घटक ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल की राज्य सरकार ने सभी धर्म- जाति के लोगो को विकास के पथ पर बढ़ने का मौका प्रदान किया है. साथ ही उनके त्योहारो में हर प्रकार की सहायता मुहैया कराने की कोशिश की जाती है. इसी प्रक्रम में श्रम मंत्री की ओर से वार्ड 53 की जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि नीचू पाड़ा में भी जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया गया. कुल ढ़ाई सौ साड़ियों की वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि छठव्रतियों की सुविधा के लिए ही राज्य सरकार ने छठ के दिन राज्य सरकार के सभी विभागों, शिक्षण संस्थानों व स्थानीय शासी निकायों में सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है. इससे छठव्रतियों को काफी राहत मिली है. राज्य सरकार ने पहली बार छठ पर सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है.
ऊगरमिट कोलियरी क्षेत्र में छठ पर साड़ी वितरण
आसनसोल. वार्ड संख्या 13 अंतर्गत गिरमीट कोलियरी गेट स्थित तृणमूल कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने छठ पूजा के अवसर पर जरूरतमंद एक सौ महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया. मौके पर सुनील ठाकुर, दशरथ दास, मंटू वर्मा, आनंद मंडल, राम सुंदर, बप्पा चक्रवर्ती, उज्जवल बनर्जी, गुडडू सिंह आदि उपस्थित थे.
छठव्रतियों में पार्षद ने बांटे कद्दू
आसनसोल. वार्ड संख्या 27 अंतर्गत रामकिशन डंगाल के छठ व्रतियों को पार्षद दिपक साव ने छठ पर्व के अवसर पर कददू वितरित किया. श्री साव ने कहा कि इलाके के छह सौ घरों में छठ पर्व करने वालों के बीच छह क्विंटल कद्दू का वितरण किया गया. प्रदीप गिरि, कंवल चौरसिया, अमर कुमार आदि ने सहयोग किया. उन्होंने कहा कि छठ पर्व को लेकर इलाके में नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है.
नर नारायण भोज में आज कद्दू भात
आसनसोल. चार दिवसीय महाछठ को लेकर गुरुवार को आसनसोल आरपीएफ एसोसिएशन के प्रागंण में एसोसिएशन प्रतिनिधियों तथा बाबा बासुकी नाथ सेवा समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुयी. शुक्रवार को नर नारायण भोज में शामिल होनेवाले जरूरतमंदों को छठ का शुरुआती महाप्रसाद लाव भात(कद्दू भात) खिलाने का निर्णय लिया गया.
समिति के अध्यक्ष सज्जन जालुका ने बताया कि शुक्रवार को पूरी विधि विधान संपन्न होने के बाद दोपहर को जरूरतमंदों को महाछठ का प्रसाद कदू भात मिले, इस पर सहमति बनी. आरपीएफ एसोसिएशन प्रांगण में कद्दू भात खिलाया जायेगा. बैठक में आरपीएफ एसोसिएशन के मंजल अध्यक्ष बीके सिंह, सज्जन अग्रवाल, मुकेश शर्मा, मुन्ना अग्रवाल, मूरारी अग्रवाल, विमल मेहरिया, प्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे.
