आसनसोल : आगामी त्योहारी मौसम के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ की निकासी के लिए 12 नवंबर से चार दिसंबर तक मुजफ्फरपुर से हावड़ा के लिए एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (संख्या 05228/05227) चलेगी. 05228 मुजफ्फरपुर-हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 12 नवंबर से तीन दिसंबर तक मुजफ्फरपुर से 14.50 बजे खुलेगी और अगले दिन 03.00 बजे हावड़ा पहुंचेगी. आसनसोल में इस ट्रेन का प्रस्थान समय पहले दिन ही 22.50 बजे है. 05227 हावड़ा-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक रविवार को 13 नवंबर से चार दिसंबर तक हावड़ा से छह बजे खुलेगी और उसी दिन 18.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.
आसनसोल में इस ट्रेन का प्रस्थान समय 09.15 बजे है. यह ट्रेन मार्ग में बर्दवान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, दलसिंहसराय और समस्तीपुर स्टेशनों पर रु केगी. इस ट्रेन में वातानुकूलित-टू श्रेणी, वातानुकूलित- थ्री श्रेणी, शयन श्रेणी एवं साधारण दूसरी श्रेणी के डिब्बे होंगे.
