काली पूजा विसर्जन के दौरान िनकली शोभायात्रा पर पथराव
रानीगंज. अवैध शराब बिक्री को केंद्र कर रानीगंज का लायकबांध रविवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया.
महावीरपाड़ा एवं बेलदार पाड़ा के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई. इसमें दोनों ओर के कई लोग घायल हुये हैं जबकि कई कच्चे तथा टाली वाले घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं. स्थानीय िनवािसयों का आरोप है िक रानीगंज थाना को घटना की सूचना दी गई लेिकन पुिलस वहां नहीं
पहुंची.महावीरपाड़ा की महिलाओं ने बताया िक बेलदारपाड़ा में खुलेआम शराब की बिक्री होती है. इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई तो वहां के धंधेबाजों ने उपद्रवी तत्वों तथा शरािबयों को लेकर महावीरपाड़ा पर हमला कर िदया. जमकर पत्थरबाजी की गई. बेलदारपाड़ा के िनवासी भी धंधेबाजों का साथ दे रहे थे. पुलिस के पास शिकायत किये जाने पर पुलिस अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के बजाय मुहल्ले की महिलाओं से उलझ जाती है. गाली-गलौज करती है. स्थानीय पार्षद से भी शिकायत की गई लेिकन सुनवाई नहीं हो रही है. विनोद बेलदार की देखरेख में शराब का धंधा फलफूल रहा है.
महिलाओं ने बताया िक मुहल्ले के अमन सिंह के साथ मारपीट की गई. वह िवकलांग है. बावजूद इसके उसे नहीं बख्शा गया. बदमाशों ने स्थानीय क्लब में तोड़फोड़ की गयी. पंखे, टीवी तोड़ दिये गये. गरीबों की मदद के लिये जमा रुपये भी चोरी कर लिये गये.दूसरी ओर, बेलदारपाड़ा निवासी बिनोद बेलदार ने कहा कि वह शराब की िबक्री करता था लेिकन स्थानीय महिलाओं के िवरोध के कारण छह महीने पूर्व उसने इसकी बिक्री बंद कर दी थी. फिलहाल वह अंडाल में खोमचे की दुकान लगाकर अपना पेट पालता है.
श्यामादेवी ने बताया कि कालीपूजा के विसर्जन के अवसर पर महिलाओं ने शोभायात्रा िनकाली थी. उसी समय अचानक महावीरपाड़ा के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस कारण शोभायात्रा नहीं िनकल पाई. पत्थरबाजी के दौरान उन्हें पैर में चोट लगी है. रविंद्र नोनिया, प्रमोद बेलदार, राजेंद्र चौहान, जितेंद्र बेलदार को गंभीर चोट आई है. दोनों मुहल्ले में तनाव की स्थिति है. इधर, रानीगंज थाना प्रभारी द्वारा प्रतिनिधि न देने पर एडीसीपी(सेंट्रल) जे मर्सी ने बताया कि घटना की जानकारी नही है. मामले की जांच की जायेगी.
