लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 141 वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया. साथ ही भ्रष्टाचार मिटाने के लिए संकल्प लेते हुए सतर्कता जागरूकता सप्ताह विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों में शुरू हुआ. कई कार्यक्रम आयोजित हुए.
सांकतोड़िया. इस्टर्न कोलफील्डस लिमिटेड (इसीएल) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आरंभ सोमवार को हुआ.इसका समापन पांच नवंबर को होगा. कंपनी में व्याप्त भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए सप्ताहव्यापी विभिन्न कार्यक्र मों का आयोजन किया जायेगा.
कंपनी मुख्यालय के सीएमडी सम्मेलन कक्ष में कंपनी के समस्त निदेशकों, मुख्य सतर्कता अधिकारी तथा बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. इसमें भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ ली गयी. लौह पुरु ष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 141 वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया. कार्मिक निदेशक केएस पात्न ने उनकी फोटो पर माल्यार्पण किया. अन्य निदेशकों, मुख्य सतर्कता अधिकारी तथा उपस्थित अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी. कार्मिक निदेशक श्री पात्र ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी.
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान वित्त निदेशक एएम मराठे ने सतर्कता शपथ का पाठ कराया. राष्ट्रपति द्वारा प्रेषित संदेश का पाठ मुख्य सतर्कता अधिकारी बीएस मिश्र ने किया. उप राष्ट्रपति प्रेषित संदेश का पाठ तकनीकी निदेशक (संचालन) बीएन शुक्ला तथा प्रधानमंत्नी प्रेषित संदेश का पाठ तकनीकी निदेशक (योजना व परियोजना) एके सिंह ने किया. गृह मंत्नी, वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्नी, रेल मंत्नी, राज्य मंत्नी (स्वतंत्न प्रभार), केंद्रीय सतर्कता आयोग तथा मंत्निमंडल सचिव के संदेशों का पाठ क्र मश: महाप्रबंधक (उत्खनन) डीके मंध्यान, महाप्रबंधक (सिविल) एके वर्मा,, सीएमडी के तकनीकी सचिव नीलाद्रि राय, महाप्रबंधक (प्रणाली) पी सिन्हाराय, महाप्रबंधक (सतर्कता) पीपी अधिकारी तथा तकनीकी निदेशक (संचालन) के तकनीकी सचिव एके बख्शी ने किया. सतर्कता ता विभाग के वार्षिक न्यूजलेटर ‘सचेतना’ तथा ‘कंपेंडियम-2016’ का विमोचन किया गया. कार्यक्र म के समापन से पहले डीएवी (निमचा) के विद्यार्थियों ने हरिशंकर परसाई रचित ‘भोलाराम का जीव’ शीर्षक व्यंग्य- रचना पर आधारित नुक्कड नाटक का मंचन किया.
सीआइएसएफ कैंेप में राष्ट्रीय एकता दिवस
सीआइएसएफ शीतलपुर कैंप में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया.
पांच किलोमीटर की मैराथन दौड़ आयोजित हुयी. शपथ ग्रहण समारोह हुआ. कमांडेंट मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में जवानों ने कैंप परिसर से राधानगर तक मैराथन दौड़ में भाग लिया. परेड का भी आयोजन किया गया. राष्ट्रीय एकता को लेकर आयोजित शपथ समारोह में राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिये स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लिया गया. देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का हर संभव प्रयास करने पर जोर दिया गया.
चिरेका में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
चित्तरंजन. प्रथम केंद्रीय गृह मंत्नी सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार, चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) में सोमवार को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ मनाया गया. मौके पर प्रात: आयोजित समारोह में महाप्रबंधक सीपी तायल, मुख्य यांत्रिक ईंजीनियर एस.टोप्पो, मुख्य विद्युत ईंजीनियर बीबी सिंह, भंडार नियंत्नक एस बारिक, मुख्य सतर्कता अधिकारी अशोक कुमार, मुख्य कार्मिक अधिकारी जी श्रीनिवास राव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ए मजुमदार, मुख्य ईंजीनियर बीआर कंवर तथा अन्य वरीय अधिकारी, कर्मचारी तथा चिरेका खेलकूद संगठन के सदस्य शामिल थे. महाप्रबंधक श्री तायल ने प्रशासनिक भवन परिसर में अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ दिलायी. चिरेका के विभिन्न कार्यालयों यथा- वर्क्स, ऑफिस, स्टील फाउन्ड्री एवं अस्पताल परिसर में भी राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ दिलायी गयी. बाद में, चिरेका के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) विंग ने आर्म्स विंग मैदान में राष्ट्रीय एकता दिवस पर मार्च पास्ट सहित परेड का आयोजन किया.
डीआरएम कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस
आसनसोल. पूर्व रेलवे अंतर्गत आसनसोल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया. साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.
मंडल रेल प्रबंधक एनके सचान ने मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा की शपथ दिलायी. इससे पूर्व रेलवे सुरक्षा बल की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. उन्होंने अपने कार्यालय परिसर ले आसनसोल स्टेशन के लिए आयोजित ‘रेस फॉर यूनिटी’ का उद्घाटन किया. इसमें काफी संख्या में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्वयंसेवकों तथा रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने हिस्सा लिया. आसनसोल मंडल में सोमवार से पांच नवंबर तक सतर्कता जागरु कता सप्ताह शुरू हुआ. डीआरएम श्री सचान ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलायी. इस सप्ताह का उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भ्रष्टाचार के प्रति जागरु कता उत्पन्न करना और इसे रोकने के लिए पहल करना है.
मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक इशहाक खान, वरीय मंडल इंजीनियर(समन्वय) एमके मीणा, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त पीके गुप्ता, वरीय मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) अजय कुमार, वरीय मंडल विद्युत इंजीनियर (ऑपरेशन) एके श्रीवास्तव, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक(सा) एसएस पाण्डेय, वरीय इंजीनियर -थ्री के कुमार तथा व2ीय मंडल संरक्षा अधिकारी हरिहर पाल उपस्थित थे.
सालानपुर में पारदर्शिता से कार्य
रुपनारायणपुर. ईसीएल के सालानपुर एरिया कार्यालय में सोमवार को महाप्रबंधक जेए विश्वाल ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उदघाटन किया. उन्होंने कहा कि पांच नवंबर तक सप्ताह का आयोजन होगा. लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि भी मनायी गयी.
वरीय प्रबंधक (कार्मिक व प्रशासन) राजेश त्रिवेदी, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक मदन भट्टाचार्या, क्षेत्रीय अभियंता (विद्युत) रतन कुमार झा, क्षेत्रीय प्रबंधक कुमार हीरा, जेसीसी सदस्य अजय मुखर्जी, तीर्थ पात्र, प्रवीर चक्रवर्ती, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे. महाप्रबंधक श्री विश्वाल ने कहा कि पारदर्शिता के साथ अपने कार्य का अंजाम देना ही सतर्कता जागरुकता सप्ताह का मुख्य उद्देश्य है. वरीय प्रबध्ांक (कार्मिक व प्रशासन) श्री त्रिवेदी ने कहा कि सालानपुर क्षेत्र में पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए हर क्षेत्र में उच्च तकनीक का उपयोग किया जा रहा है.
