धनतेरस. स्वर्ण आभूषण, कार, बाइक के शोरूमों में भारी बिक्री
इलेक्ट्रानिक्स सामानों की बिक्री जम कर, ग्राहकों ने उठाया ऑफर का लाभ
आसनसोल : शुक्रवार को धनतेरस को लेकर आसनसोल बाजार में कम से कम दो सौ करोड़ रूपये की कार, सोने के आभूषण तथा दोपहिया वाहनों की बिक्री हुयी. गुरुवार की देर शाम से ही शुरू हुए धनतेरस की खरीदारी शाम होते ही परवान पर चढ़ गयी. स्वर्ण आभूषणों की दुकानों पर ग्राहक लंबी लाइन लगा कर खरीदारी की. विभिन्न शोरूम से दो सौ से अधिक कारों की बिक्री हुयी. दोपहिया वाहनों की संख्या पांच सौ से अधिक बतायी गयी है.
धनतेरस के कारण स्वर्ण आभूषणों के शोरूम, दुकानों, बाईक शोरुम, कार शोरुम, बर्तन दुकानों सहित दीया बाती व लक्ष्मी गणोश मूत्तर्ि की दुकानों, पूजा के सामानों व सजावटी सामानों की दुकानों में भी अच्छी भीड़ थी. धनतेरस में आभूषण,वाहन, बर्तन की खरीद को शुभ माना जाता है इसके मद्देनजर इन दुकानों में विशेष भीड़ रही है. बाईक व कार की शोरुम की ओर से पहले से ही धनतेरस को ध्यान में रखते हुए उस दिन बाइक व कार की डिलेवरी देने के लिए आगे से ही तैयारी की गयी थी. आसनसोल में इस धनतेरश जहां 550 बाइक की ब्रिकी हुई वहीं दूसरी ओर कार की बिक्री में भी इजाफा हुआ. ग्राहकों की ओर से बाइक और कार की बुकिंग पहले हीकी गयी थी. परन्तु शुक्रवार को डिलेवरी ली. इसको लेकर किसी प्रकार की ग्राहकों को समस्या ना हो, इस पर शोरुम की ओर से विशेष व्यवस्था की गयी थी. मघ्यम वर्ग व वाहन के अलावे बर्तन को शुभ इस दिन खरीदारी करने को मनाने वालों ने स्टील से लेकर कासा व तांबा की बर्तनों की खरीदारी किया.
इसकों लेकर बर्तन ब्रिकेताओं की ओर काफी तैयारी की गई. दूसरी ओर आसनसोल जीटी रोड के सुभाष इन्सच्युट से लेकर हनुमान मंदिर के विपरीत जीटी रोड के किनारे दीया, खोया, रंगीन बतासा आदि की दुकानों में खरीदारों की भीड़ थी. वहीं आसनसोल घाटी गल्ली में पूजा के समान, सजावटी प्लास्टीक की फूलमाला, भगवान व सजावटी तस्वीर की दुकानों में खरीदारों की भीड देखने को मिला. दीपावली में बच्चों के लिए घरौदा(घरकुडा) की ब्रिकी भी अच्छी खासी हुइ. थरमाकोल से बने घरकुडा की ब्रिकी काफी हुइ. धनतेरश, कालीपूजा व दीपावली को लेकर बाजार में काफी चहल पहल व रौनक देखने को मिला.
लक्ष्मी गणोश व काली की मूर्तियों की बिक्री
आसनसोल बस्तीन बाजार व गिरजा मोड के पास लक्ष्मी गणोश व मां काली की प्रतिमा की बिक्री अच्छी हुई. शुक्रवार को तनतेरश होने के कारण लोगों ने एक साथ गणोश लक्ष्मी सहित मां काली की मूर्ति की खरीदारी लोगों ने की .
आसनसोल मोहशीला निवासी मूर्ति विक्रेता उत्तम पाल, गणोश पाल, सुजाता देबी आदि ने बताया कि गणोश लक्ष्मी की मूर्ति जहां 100 रुपये से लेकर 300 रुपये तक बिकी, वहीं मां काली की छोटी प्रतिमा से लेकर बडी प्रतिमाओं की खरीदार भी थे. उन्होंने कहा कि मां काली की प्रतिमा 300 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक में बिका. इस बार कृष्णा नगर के थोक मूर्ति बाजार में ही लक्ष्मी गणोश की प्रतिमा की दाम अधिक रहने से 30 से 50 रुपये तक मूल्य अन्य वर्ष की तुलना में था.
चित्तरंजन में पटाखा की बिक्री जारी
दीपावली के मद्देनजर चिरेका एरिया जैसे अतिसुरक्षित एरिया में इन दिनों पटाखा की ब्रिकी बिना रोक टोक जारी है. यहां किसी भी प्रकार का पटाखों की ब्रिकी, भण्डारन आदि की सख्त मनाही है.
इसके बावजूद इन दिनों चिरेका एरिया के अमलादही, फतेहपूर, नौर्थ, आरसेवन आदि स्थानों में खुलेआम दुकान लगा कर पटाखों की बिक्री की जा रही है. बताया जाता है कि सीमावर्ती मिहिजाम के कई थोक विक्रेताओं से पटाखा खरीदकर गैर कानूनी रुप से चित्तरंजन के इलाकों में खुलेआम पटाखों की ब्रिक्री हो रही है.
