बांकुड़ा में काली पूजा की तैयारियां जोरों पर

बांकुड़ा : बांकुडा जिले में काली पूजा तथा दीपावली की तैयारी अंतिम चरण में है. पूरे शहर में वैद्युतिक सजावट मन मोह रही है. जगह जगह सार्वजनिक कालीपूजा को लेकर कमेटियों एवं घरों में पूजा तैयारी का भारी उल्लास है. बांकुडा लख्यातोडा श्मशान काली मंदिर में अत्याधुनिक वैद्युतिक सजावट की गई है. विद्युतिक झाकियों की […]

बांकुड़ा : बांकुडा जिले में काली पूजा तथा दीपावली की तैयारी अंतिम चरण में है. पूरे शहर में वैद्युतिक सजावट मन मोह रही है. जगह जगह सार्वजनिक कालीपूजा को लेकर कमेटियों एवं घरों में पूजा तैयारी का भारी उल्लास है. बांकुडा लख्यातोडा श्मशान काली मंदिर में अत्याधुनिक वैद्युतिक सजावट की गई है. विद्युतिक झाकियों की सजावट की गयी है. मंदिर को भी बेहतर तरीके से सजाया गया है. उक्त स्थल पर सप्ताहव्यापी मेले की तैयारी चल रही है.

तीन सौ वर्ष पुराने मल्लेश्वर कालीबाडी मंदिर में भी फूलों व विद्युत सज्ज से मनभावक सजावट की गयी है. मंदिर मे पंचमुंड आसन चर्चित है. इसे देखने के लिये श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है. मंदिर के पास पांच दिनों तक मेला लगता है. जाड़ा मंदिर के रु प में दिखने वाले मंदिर में एक तरफ शिव की पूजा तो दूसरी तरफ काली की आराधना होती है. चांदमारी डांगा स्थित सार्वजनिन काली पूजा कमेटी आयोजन का गोल्डन जुबली आयोजन कर रही है. भव्य विद्युत सजावट की गई है. पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है.

ओंदा थाना अंतर्गत बनमालीपुर इलाके मे नवनिर्मित काली मंदिर का उद्घाटन विधायक अरु प खान ने किया. दास परिवार द्वारा शुरू की गयी काली पूजा के नियमित आयोजन के 42 वर्ष पूरे हो गये. बांकुडा शहर के भक्तपाडा स्थित दास परिवार कालीबाड़ी में कालीपूजा आयोजित हो रही है. यहां पिछले नौ दशको से पूजा का नियमित आयोजन हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >