रूपनारायणपुर : सीआइएसएफ के महानिरीक्षक एमएन महापात्र ने गुरूवार को सालानापुर क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर सीआएसएफ कैंप का दौरा किया. उन्होंने मोहनपुर मैगनीज हाउस का निरीक्षण किया. यह मैंगनीज हाउस सीआइएसएफ की सुरक्षा व निगरानी में है. महानिरीक्षक का यह रूटिंग दौरा है. जिसमें वे कैंपो और कार्य का निरीक्षण करते है. जो भी त्रुटियां उन्हे नजर आयेंगी, उन्हें दूर करने के लिए दिशा निर्देश स्थानीय कमांडेट को देंगे. जिसपर सुधार की प्रकिया अपनायी जायेगी.
उलबेड़िया में रोगी की मौत के बाद बवाल
हावड़ा. उलबेड़िया थाना अंतर्गत चंडीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक रोगी की मौत के बाद परिजनों ने जम कर हंगामा मचाया. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की मौत हुई है. जानकारी के अनुसार, कुलगछिया के रहनेवाले मनोरंजन सामंत (50) को सीने में दर्द होने की वजह से उन्हें स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. दवाई देकर डॉक्टर ने घर जाने को कहा. घर जाने के दौरान तबीयत फिर से बिगड़ी. दोबारा अस्पताल लाने के क्रम में उनकी मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया.
