केदला : छठ पूजा मनाने को लेकर केदला तीन नंबर में ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता बिमलेश रजक ने की़ संचालन उप मुखिया पप्पू कुमार ने किया. बैठक में पूजा कमेटी द्वारा छठव्रतियों की सेवा करने व छठ घाट पर विद्युत व्यवस्था,साफ-सफाई व अन्य कामों पर विचार-वमर्श किया गया. इसके बाद पुरानी कमेटी को भंग कर नयी कमेटी का गठन किया गया.
इसमें अध्यक्ष बलराम केशरी, सचिव सुनील करमाली, सहसचिव उमेश केशरी, उपाध्यक्ष उप मुखिया पप्पू कुमार, कोषाध्यक्ष गोविंद साव, उपकोषाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद केशरी का चयन किया गया. संरक्षक पप्पू चौहान, दिना चौहान, उमाशंकर केशरी, इंद्रनाथ चौहान, अजय केशरी, गोलू केशरी, गोपाल केशरी, राजू पासवान को बनाया गया.
