रानीगंज, जामुडि़या में देवकुमार सम्मानित

रानीगंज. रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं स्पोर्ट्स एसेंबली समेत शहर की िवभिन्न संस्थाओं ने आनंदलोक के संस्थापक देवकुमार सर्राफ को सम्मानित िकया. इस दौरान श्री सर्राफ ने 600 जरूरतमंद महिला-पुरुषों को मोमबत्ती, बर्तन, फुलझड़ी, मिठाई, कपड़ा, साड़ी, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं प्रदान कीं. इस अवसर पर श्री सर्राफ ने कहा िक वे रानीगंज में अंग्रेजी मीिडयम […]

रानीगंज. रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं स्पोर्ट्स एसेंबली समेत शहर की िवभिन्न संस्थाओं ने आनंदलोक के संस्थापक देवकुमार सर्राफ को सम्मानित िकया. इस दौरान श्री सर्राफ ने 600 जरूरतमंद महिला-पुरुषों को मोमबत्ती, बर्तन, फुलझड़ी, मिठाई, कपड़ा, साड़ी, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं प्रदान कीं. इस अवसर पर श्री सर्राफ ने कहा िक वे रानीगंज में अंग्रेजी मीिडयम स्कूल बनाना चाहते हैं.
उन्होंने शहरवािसयों से जमीन उपलब्ध कराने का आवेदन किया. इस दौरान रानीगंज पंचायत समिति के सभापति सौरभ हांडी ने श्री सर्राफ की तुलना देवता से करते हुए कहा कि जैसा नाम है, वैसा ही उनका कार्य भी है.
कार्यक्रम में चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव ओमप्रकाश बाजोरिया, अखिल विश्व गायत्री परिवार के कन्हैया सिंह, विजय खेतान, पीवीटीवी के संरक्षक अरविंद सिंघानिया, फ्रेंड्स क्लब के अरुण भरतीया आदि ने श्री सर्राफ को माला पहनाकर सम्मानित किया. संचालन चेंबर के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खेतान ने किया. उधर, मारवाडी युवा मंच, जामुड़िया शाखा एवं जामुड़िया जल सरवराह सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में श्री अग्रसेन भवन में श्री सर्राफ का नागरिक अभिनन्दन िकया गया.
संदीप खेतान तथा नरेश कुमार डोकानिया ने पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनन्दन िकया. इसके अलावा जामुडिया चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, जामुड़िया दुर्गा सेवा समिति, भोजपुरी समाज, जामुड़िया थाना मोड़ सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमिटी, श्री अग्रसेन भवन, मारवाडी युवा मंच, महिला चेतना शाखा, डेकोरेटर एसोसियेशन के प्रतिनििधयों ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. वक्ताओं ने बताया िक सर्राफ जी के सेवामूलक कार्यों को लेकर पुस्तक भी प्रकाशित हुई है.
हाल ही में इसका िवमोचन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने िकया. श्री सर्राफ ने इस दौरान कहा िक जल सरवराह सेवा समिति उन्हें नि:शर्त जमीन उपब्ध कराये तो वे बच्चों के लिए 12 कमरों का एक स्कूल जामुिड़या में बनायेंगे. यहां सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. सिर्फ 10 रुपये मासिक पर बच्चों को भरपेट भोजन िमलेगा. मासिक शुल्क 10 रुपया िलया जायेगा.
कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वनाथ यादव, संदीप खैतान, जयप्रकाश डकनिया, मारवाडी युवा मंच के सभी सदस्यों ने मुख्य भूमिका िनभाई. कार्यक्रम का संचालन जामुिड़या चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा जल सरवराह सेवा समिति के सचिव अजय कुमार खेतान ने िकया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >