कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें फोड़ीं सिर पर

हलदर बांध से आये थे बदमाश, पैसे मांगने पर िदया घटना को अंजाम रानीगंज : वार्ड 93 अंतर्गत मौलडांगा में कोल्ड ड्रिंक्स पीने के बाद पैसे मांगने पर बदमाशों ने दुकानदार को पीट-पीटकर अधमरा कर िदया. स्थानीय िनवािसयों ने लहूलुहान आनंद खरिक को इलाज के िलये आलूगोिड़या स्थित सरकारी अस्पताल में भरती कराया. परिजनों ने […]

हलदर बांध से आये थे बदमाश, पैसे मांगने पर िदया घटना को अंजाम
रानीगंज : वार्ड 93 अंतर्गत मौलडांगा में कोल्ड ड्रिंक्स पीने के बाद पैसे मांगने पर बदमाशों ने दुकानदार को पीट-पीटकर अधमरा कर िदया. स्थानीय िनवािसयों ने लहूलुहान आनंद खरिक को इलाज के िलये आलूगोिड़या स्थित सरकारी अस्पताल में भरती कराया. परिजनों ने रानीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
घायल आनंद के पिता चंद्रभान खरिक ने बताया कि सोमवार की देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे हलदर बांध के पांच युवक दुकान में आये और आनंद से कोल्ड ड्रिंक्स लेकर पीने लगे. उनके पुत्र ने जब उनसे कोल्ड ड्रिंक्स के पैसे मांगे तो वे गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर उन्होंने आनंद की िपटाई शुरू कर दी.
कोल ड्रिंक्स की कई बोतलें उसके सिर पर फोड़ दीं. चीखने-चिल्लाने पर मुहल्लावासी वहां पहुंचे. इससे पहले ही बदमाश भाग खड़े हुये. मुहल्लेवािसयों ने सक्रियता दिखाते हुये दो युवकों को पकड़ िलया और पुिलस को खबर दी. खबर पाकर फौरन पुिलस वहां पहुंची. बदमाशों को पुलिस के हवाले कर िदया गया.
श्री खरिक ने बताया कि युवक छिनतई के उद्देश्य से आये थे. उन्होंने साढ़े 16 हजार का मोबाइल तोड़ डाला. गल्ला में रखे पैसे ले लिये. दुकान की अलमारी का कांच तोड़ डाला. इधर, खबर पाकर हलदर बांध से काफी संख्या में महिला-पुरुष मौलडांगा पहुंच गये. पुिलस ने किसी तरह समझा-बुझा कर स्थिति को शांत िकया. इलाके में तनाव को देखते हुये पुलिस बल तैनात है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >