अच्छा कार्य करने से मिलती है मन को शांति

दुर्गापुर : कृपामूर्ति हनुमान भक्त मंडल परिवार के तत्वावधान में ट्रंक रोड स्थित फुटबॉल मैदान में आयोिजत श्रीराम कथा के छठवें दिन प्रेममूर्ति प्रेमभूषण महाराज ने कहा िक उत्कृष्ट कार्य करने से मन को शांित मिलती है. परिवार और समाज में अच्छे कार्य करते हुये आगे बढ़ें. उन्होंने कहा कि अच्छी िशक्षा से समाज और […]

दुर्गापुर : कृपामूर्ति हनुमान भक्त मंडल परिवार के तत्वावधान में ट्रंक रोड स्थित फुटबॉल मैदान में आयोिजत श्रीराम कथा के छठवें दिन प्रेममूर्ति प्रेमभूषण महाराज ने कहा िक उत्कृष्ट कार्य करने से मन को शांित मिलती है. परिवार और समाज में अच्छे कार्य करते हुये आगे बढ़ें. उन्होंने कहा कि अच्छी िशक्षा से समाज और देश आगे बढ़ता है. बेहतर िशक्षा के अभाव में मानव का सांसािरक जीवन अंधकारमय हो जाता है. माता-पिता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है.
जो जैसा करता है, वैसा ही उसे फल िमलता है. भगवान भक्त की भक्ति से प्रसन्न हो उनकी हर बाधा दूर करते हैं. उन्होंने कहा िक मनुष्य को पुण्य और पाप का फल धरती पर ही मिलता है. धन से शांति नहीं मिलती है. धन के पीछे कदािप न भागे. संतोष करना सीखना होगा. मौके पर हनुमान भक्त मंडल परिवार की ओर से जितेंद्र पांडे, रामविलास यादव, विकास बांके, रमेश चौधरी, डॉ प्रदीप यादव, रामअासन सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >