खुद ही बीमार है खांद्रा स्वास्थ्य केंद्र

दुर्गापुर : खांद्रा स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक, नर्स तथा बेड जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी से मरीजों व उनके परिजनों को काफी परेशानी होती है. बेहतर इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है, जो काफी महंगा होता है. मालूम हो कि पांडेश्वर तथा अंडाल प्रखंड़ों के कुल चौदह ग्राम पंचायत इलाकों के […]

दुर्गापुर : खांद्रा स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक, नर्स तथा बेड जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी से मरीजों व उनके परिजनों को काफी परेशानी होती है. बेहतर इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है, जो काफी महंगा होता है.
मालूम हो कि पांडेश्वर तथा अंडाल प्रखंड़ों के कुल चौदह ग्राम पंचायत इलाकों के ग्रामीणों के लिए सरकारी स्तर पर यही अस्पताल है. ग्रामीण और कोयलांचल के क्षेत्न को मिलाकर जनसंख्या ढ़ाई लाख है. इतनी आबादी को स्वस्थ रखने की जिम्मेवारी इस अस्पताल की है. जबकि इसमें अधिक बुनियादी सुविधा नहीं है.
पदास्थापित चिकित्सकों, नर्स तथा बेड की संख्या में वर्षो से कोई वृद्धि नहीं की गयी है. मौजूदा समय में चार चिकित्सक, चार नर्स और पंद्रह बेड की उपलब्धता है. डायरिया तथा प्रसूति के मरीजों का इलाज यहां हो पाता है. अन्य मरीजों को गंभीर बता कर उन्हें दुर्गापुर महकमा अस्पताल में रेफर कर दिया जाता है. वहा जाने में मरीजों व उनके परिजनों को काफी परेशानी होती है. इस अस्पताल में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किसी भी स्तर से पहल नहीं की जाती है.
ग्रामीण व कोयलांचल होने के कारण बड़ी संख्या में लोग आर्थिक रूप से विपन्न हैं. निजी इलाज महंगा होने के कारण सभी इलाज नहीं करा पाते हैं.
सनद रहे कि कुछ दिन पूर्व नशाखुरानी गिरोह के शिकार हुए ट्रेन यात्नी को उखड़ा स्टेशन से इलाज के लिए इस अस्पताल में लाया गया था. एम्बुलेंस व उचित इलाज की व्यवस्था नहीं होने के कारण उसकी जान नहीं बचायी जा सकी. हालांकि मामले के तूल पकड़ने के बाद ब्लॉक अधिकारी ने अस्पताल के दो कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था. ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ चिकित्सकों का व्यवहार मरीजो के प्रति अच्छा नहीं रहता है.
नर्स व अन्य कर्मचारी भी उनका ही अनुशरण करते हैं. मरीज के बेड के ऊपर लगे सीलिंग पंखें खराब पड़े हैं. दुर्गापुर के महकमाशासक शंख सांतरा ने कहा कि जल्द ही सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया जायेगा तथा वहां की समस्याओं का निराकरण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन का दायित्व है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >