दुर्गापुर : विजयदशमी दुर्गापुर में काफी हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में इसका आयोजन किया गया. प्रभु श्री राम ने रावण का बध कर माता सीता को रावण से मुक्त किया था. दुर्गापुर में मिठाई दुकानों में ग्राहकों की काफी भीड़ थी.
बेनाचिटी बाजार, दुर्गापुर स्टेशन बाजार, मामडा बाजार, मेनगेट इत्यादि इलाको में मिठाई की खरीदारी के लिए लोगो की काफी भीड़ रही. दुकानदारो ने बताया कि मिठाई की बिक्र ी जम कर हुयी. मांग के अनुसार विभिन्न प्रकार की स्वादिष्ट मिठाईया बनायी गयी थी. छेना तथा गुड इत्यादि सामग्री से विभिन्न प्रकार की मिठाई बनायी गयी.
