हिंदुस्तान केबल्स लिमिटेड निदेशक बोर्ड की बैठक हो गयी रद्द

कर्मियों के वीआरएस, वीएसएस पैकेज के मुद्दे पर लिया जायेगा निर्णय एजेंडें के आधार पर संपूर्ण कागजात तैयार न होने के कारण निर्णय रुपनारायणपुर : हिंदुस्तान केबल्स लिमिटेड (एचसीएल) को बंद करने के केंद्रीय सरकार के केबिनेट के निर्णय पर अंतिम मुहर लगाने और श्रमिकों को मिलने वाले पैकेज सहित संस्था की संपत्ति बकायेदारों को […]

कर्मियों के वीआरएस, वीएसएस पैकेज के मुद्दे पर लिया जायेगा निर्णय
एजेंडें के आधार पर संपूर्ण कागजात तैयार न होने के कारण निर्णय
रुपनारायणपुर : हिंदुस्तान केबल्स लिमिटेड (एचसीएल) को बंद करने के केंद्रीय सरकार के केबिनेट के निर्णय पर अंतिम मुहर लगाने और श्रमिकों को मिलने वाले पैकेज सहित संस्था की संपत्ति बकायेदारों को भुगतान को लेकर दिल्ली में बुधवार को होने वाली निदेशक बोर्ड की बैठक रद्द हो गयी. पांच सदस्यीय बोर्ड में संस्था के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी), केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रलय के निदेशक, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और तेलेंगाना राज्यों के निदेशक स्तर के अधिकारी शामिल है. आधिकारिक बैठक के एजेंडें के आधार पर संपूर्ण कागजात तैयार न होने के कारण यह बैठक स्थगित की गयी. अब यह बैठक दुर्गापूजा के बाद होगी.
सनद रहे कि एचसीएल को केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रलय ने बंद करने का निर्णय लिया है. केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री अनंत गीते ने 29 दिसंबर,2015 को ही एचसीएल को बंद करने की घोषणा की थी.
बीते 28 सितंबर को केबिनेट की बैठक में एचसीएल को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी. इस मंजूरी के बाद संस्था के निदेशक बोर्ड अपनी अंतिम मूहर लगाकर पैकेज का संपूर्ण खाका तैयार कर मंत्रलय को भेजेगा. इसके उपरांत मंत्रलय इसकी विज्ञप्ति जारी करता है. इसी प्रक्रिया के तहत पांच अक्तूबर को इस मुद्दे पर एचसीएल के निदेशक की बैठक थी.
सूत्रों के अनुसार बैठक के एजेंडें के आधार पर संपूर्ण कागजात तैयार न होने के कारण यह बैठक स्थगित हो गयी. इसी बैठक में श्रमिकों की मांगों पर चर्चा कर पैकेज का खाका तैयार कर मंत्रलय को भेजा जायेगा. मंत्रलय इसी माह वीआरएस या बीएसएस की विज्ञप्ति जारी करने की दिशा में तत्परता से कार्य कर रहा है. दिसंबर माह तक बंदी की सारी औपचारिकताएं पूरी हो जाने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >