दमकल के चार इंजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझायी आग
दुर्गापुर : कोकओवेन थाना अंतर्गत स्टेशन बाजार इलाके की एक इलेक्ट्रानिक दुकान में गुरुवार की सुबह आग लग गई. धुएं को चीर कर िनकलती आग की लपटों को देख अफरा-तफरी मच गई. पुिलस और दमकल िवभाग को सूिचत िकया गया. खबर पाकर दमकल के चार इंजन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू भी पाया लेिकन तब तक दुकान में रखे इलेक्ट्रॉिनक्स के सामान जलकर भस्म हो गये थे. लाखों की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है.
प्राथमिक पड़ताल के बाद दमकल िवभाग ने आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया है. लेिकन स्थानीय िनवािसयों का कहना है िक आग लगने के काफी पहले से ही इलाके की िबजली गुल थी. दुकान मालिक अपूर्व चटर्जी ने बताया कि दस लाख रुपये से अधिक की सामग्री जलकर राख हो गई है. उन्होंने बताया कि गुरुवार को स्टेशन बाजार की दुकानें बंद रहती हैं. सुबह के समय दुकान में पूजा करने के बाद वह दुकान बंद कर चले गये. कुछ घंटे के बाद दुकान में आग लगने की खबर मिली.
फायर ब्रिगेड के इंजन यदि समय पर पहुंच गये होते तो नुकसान को कम िकया जा सकता था. फायर स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि आग संभवत: शॉट सर्किट के कारण लगी है. सिगरेट की चिंगारी से आग लगने के कारण को इनकार नहीं िकया जा सकता है. जांच के बाद ही असली वजह सामने आयेगी. इधर, स्थानीय िनवािसयों ने कहा िक डीपीएल ने सुबह से ही बिजली की आपूर्ति बंद कर दी थी. शॉट सर्किट की वजह से आग नहीं लग सकती है. वजह कुछ और ही है. एक अन्य घटना सिटी सेंटर स्थित सिटी रेिसडेंसी में हुई. यहां रसोईघर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. खबर पाकर घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड के एक इंजन ने पहुंच आग पर काबू पा िलया.
रेसिडंसी प्रबंधन से किसी प्रकार की क्षति की कोई सूचना नहीं िमली है. जानकारी के मुताबिक रेसिडेंसी के रसोईघर की सिलिंग फैन में शॉट सर्किट हुआ. धुएं से रसोई घर भर गया. सभी कर्मियों को सुरक्षित बाहर िनकाल िलया गया. दमकल िवभाग के कर्मियों ने पहुंचकर रसोईघर के भीतर लगी आग पर काबू पाया.
