शीतलपुर कोलियरी में बन रहा त्रिपुरा का राजमहल

सप्तमी से एकादशी तक होंगे िवभिन्न कार्यक्रम आतिशबाजी देखने के िलए उमड़ती है भारी भीड़ हरिपुर. शीतलपुर कोलियरी में त्रिपुरा का राजमहल बन रहा है. शीतलपुर सार्वजनिक दुर्गापूजा कमिटी ने पूजा के 30वें वर्ष में इस थीम को चुना है. चांदा के सनमुन डेकोरेटर्स के कारीगर राजमहल की प्रतिकृति को जीवंत बनाने में युद्धस्तर पर […]

सप्तमी से एकादशी तक होंगे िवभिन्न कार्यक्रम
आतिशबाजी देखने के िलए उमड़ती है भारी भीड़
हरिपुर. शीतलपुर कोलियरी में त्रिपुरा का राजमहल बन रहा है. शीतलपुर सार्वजनिक दुर्गापूजा कमिटी ने पूजा के 30वें वर्ष में इस थीम को चुना है. चांदा के सनमुन डेकोरेटर्स के कारीगर राजमहल की प्रतिकृति को जीवंत बनाने में युद्धस्तर पर लगे हुये हैं. पूजा कमिटी के सचिव हरिशचंद दूबे ने बताया िक 2.75 लाख रुपये की लागत से पंडाल बन रहा है. शीतलपुर कोलियरी की दुर्गापूजा की अपनी अलग पहचान है. प्रत्येक वर्ष यहां की पूजा चर्चा में रहती है. सप्तमी से लेकर एकादशी तक लगातार िवभिन्न कार्यक्रम आयोिजत होते हैं. मुख्य आयोजन आतिशबाजी देखने दूरदराज से लोग आते हैं. उन्होंने बताया कि पूजा का कुल बजट 5.5 लाख रुपया है. श्रमिक चंदा देकर इसे पूरा करते हैं. कोलियरी में 650 लोग कार्यरत है. श्रमिक दुर्गापूजा के िलये चंदा स्वरूप बेसिक का 80 फीसदी राशि देकर बजट को पूरा करते हैं. पडांल निर्माण का कार्य पिछले एक माह से चल रहा है.
रोजाना 10 से 12 कारीगर काम करते हैं. प्रतिमा का निर्माण करने झारखंड से शिल्पकार आये हैं. वे पंडाल में ही प्रतिमा बना रहे हैं. मूर्ति िनर्माण में 50 हजार खर्च आयेगा. एक चाला में ही सभी देवी-देवताओं को दिखाया जायेगा. विद्युत सज्जा के िलये एक लाख की लागत तय की गई है. दुर्गापुर का गोविंद इलक्ट्रिशियन को आलोक सज्जा का दायित्व िदया गया है. ऐसे तो पूजा कमिटी 20 सदस्यों को लेकर बनी है लेकिन कोलियरी के तमाम श्रमिक व अधिकारी तथा व्यवसायी इसमें तन-मन-धन से सहयोग करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >