धनबाद पटना इंटरसिटी के पहिए में लगी आग

बराकर स्टेशन पर यात्रियों में मची अफरा-तफरी, काटा गया डिब्बा सवा तीन घंटे बाद ट्रेन हुयी रवाना, बाधित हुआ दो ट्रेनों का परिचालन खाने-पीने की सामग्री पर्याप्त न मिलने पर यात्रियों ने किया भारी हंगामा बराकर. बराकर स्टेशन पर सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे धनबाद पटना इंटरसिटी के स्लीपर कोच एस-5 के पहिए में […]

बराकर स्टेशन पर यात्रियों में मची अफरा-तफरी, काटा गया डिब्बा
सवा तीन घंटे बाद ट्रेन हुयी रवाना, बाधित हुआ दो ट्रेनों का परिचालन
खाने-पीने की सामग्री पर्याप्त न मिलने पर यात्रियों ने किया भारी हंगामा
बराकर. बराकर स्टेशन पर सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे धनबाद पटना इंटरसिटी के स्लीपर कोच एस-5 के पहिए में ब्रेक एक्सल के काफी गर्म हो जाने के कारण धुआं व आग की चिंगारी निकलने लगी. आग लगने की आशंका से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी.
ट्रेन के गार्ड ने आकर दो सीज फायर से आग बुझाने को कोशिश की. लेकिन आग नहीं बुझी. स्टेशन प्रबंधक कार्यालय से एक और सीज फायर लाया गया. लेकिन बात नहीं बनी. आखिरकार उक्त डिब्बे को ट्रेन से काट कर अलग कर दिया गया. इसके बाद ट्रेन करीब सवा तीन घंटे बाद रवाना हुयी. स्टेशन के कर्मचारियों ने बताया कि उक्त बॉगी के आगे के पहिए में अंदर आग लगी है. इसकी सूचना आसनसोल डीआरएम कार्यालय में स्टेशन प्रबंधक ने दी. सीतारामपुर से कैरेज डिपार्टमेंट के कर्मचारी बुलाये गये. उक्त बोगी को काट कर बराकर स्टेशन पर रखा गया. उक्त ट्रेन 12 बजकर 10 मिनट पर यहां से खुली.
उक्त डिब्बे के यात्रियों को अन्य डिब्बे में भेजा गया. इधर ट्रेन खुलने में हो रहे विलंब होने से रेलयात्री उग्र हो गये. उन्होंने जमकर हंगामा किया. स्थानीय आरपीएफ अधिकारियों व कर्मियों ने यात्रियों को समझा-बुझा कर शांत कराया. बराकर स्टेशन पर रेल यात्रियों को खाने पीने की कुछ व्यवस्था नहीं रहने के कारण यात्री अधिक उत्तेजित थे. यात्रियों ने बताया कि इसके पूर्व मुगमा स्टेशन पर उक्त डिब्बे में आग लगी. वहां पर आग बुझाने का प्रयास किया गया परंतु आग पर काबू नहीं होने के बाद भी ट्रेन वहां से खुल गयी. इस ट्रेन के कारण डाउन मुबंई मेल ट्रेन को लूप लाइन पर खड़ा कर यात्रियों को उतारा गया. उक्त घटना के कारण गया-आसनसोल पैसेंजर मुगमा में खड़ी रही. इंटरसिटी खुलने के बाद उसे रवाना किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >