महिलाओं ने संभाला मोर्चा रात्रि पहरेदारी का

दूबे पाड़ा में रात्रि गश्ती देने में असमर्थता जतायी थी थानेदार ने दिनभर कार्य करने के बाद थके लौटते हैं पति, स्वयं लिया दायित्व चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लग गयी है रोक, बढ़ी है उनकी सक्रियता बर्नपुर. स्थानीय दुबे पाड़ा की कुछ महिलाओ ने मिलकर इलाके में चोरो के आंतक के भय से स्वयं […]

दूबे पाड़ा में रात्रि गश्ती देने में असमर्थता जतायी थी थानेदार ने
दिनभर कार्य करने के बाद थके लौटते हैं पति, स्वयं लिया दायित्व
चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लग गयी है रोक, बढ़ी है उनकी सक्रियता
बर्नपुर. स्थानीय दुबे पाड़ा की कुछ महिलाओ ने मिलकर इलाके में चोरो के आंतक के भय से स्वयं निपटने का निर्णय लिया है. उन्होंने रात्रि पहरा शुरू कर दिया है. सविता दुबे, रूमा दुबे, सुनितार सिंह, ममता सिंह, बुलबुल दुबे, अर्चना दास, विमला पासवान, परितोष कर्मकार, मीरा कर्मकार आदि इसमें शामिल है. सुश्री दुबे ने कहा कि इन इलाको में चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी थी. हीरापुर थाना पुलिस से नाइट गार्ड करने के लिए सीपीवीएफ कर्मियों की गश्ती के लिए कहा गया था. लेकिन थानेदार ने असमर्थता जतायी.
इसके बाद बैठक कर महिलाओ ने स्वयं सुरक्षा का मोर्चा संभालने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि अधिसंख्य पुरूष सारा दिन काम करते हैं. यदि वे रात में पहरा देंगे तो दूसरे दिन ज्यूटी नहीं कर पायेंगे. इस कारण उन्होंने इस दायित्व को अपने हाथों में लिया. उन्हें ही पहरेदारी करनी पड़ रही है. जिसमें कई तरह के खतरो का सामना करना पड़ रहा है. दुबे पाड़ा स्थित शिवमंदिर के पास के करीब 30 घरो की रखवाली की जिम्मेवारी इन महिलओ ने अपने कंघो पर ली है. उन्होने कहा कि पुलिस को आरजी पार्टी बनाने के लिए बहुत बड़ी संख्या में लोगो की आवश्यकता होगी. लेकिन एक इलाके के कुछ घरो के नजरदारी के लिए महिलाओ को कदम आगे बढ़ाना पड़ा. इसमें सारी रात जागने क बाद सुबह पतियो और बच्चों को नाश्ता बनाकर देना पड़ता है. जिससे वे काम पर खाना लेकर जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >