एफिलिएशन नंबर व यूजर आइडी का उल्लेख करना होगा अनिवार्य
ऑन लआइन पूरी होगी सभी प्रक्रिया,10 के बाद भरना पड़ेगा फाइन
आसनसोल. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) ने नौंवी कक्षा और 11वीं कक्षा के स्टूडेंट्सों के लिये रजिस्ट्रेशन करने की तिथि घोषित कर दी है. इस बार वहीं स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन कर पायेंगे, जो सीबीएसइ के एफिलिएटेड स्कूल के स्टूडेंट्स होंगे. सीबीएसइ ने रजिस्ट्रेशन के लिये एफिलिएशन नंबर, उसका पासवर्ड और यूजर आइडी का उल्लेख करना आवश्यक कर दिया है. बोर्ड के अनुसार जिन स्कूलों को सीबीएसइ ने यूजर आइडी और पासवर्ड दिया है, वहीं स्कूल के स्टूडेंट्सों का रजिस्ट्रेशन होगा. रजिस्ट्रेशन ऑन लाइन किया जायेगा. 10 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन करने की तिथि रखी गयी है. इसके बाद लेट फाइन से रजिस्ट्रेशन होगा.
नये स्कूल को क्षेत्रीय कार्यालय से पासवर्ड: सीबीएसइ ने उन तमाम नये एफिलिएटेड स्कूल को सूचना भेज दी है. जिनके पास यूजर आइडी और पासवर्ड नहीं है. सूचना के अनुसार जिन स्कूलों को हाल में सीबीएसइ ने मान्यता दी है. उन्हें यूजर आइडी और पासवर्ड संबंधित जानकारी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय से मिलेगा. सीबीएसइ के अनुसार रजिस्ट्रेशन फी 150 रुपया हैं.
लेकिन 11 अक्तूबर के बाद रजिस्ट्रेशन होने पर लेट फाइन भी लगेगा.
स्टूडेंट्स की संख्या पर होगा रजिस्ट्रेशन: सीबीएसइ ने स्कूलों से स्पष्ट कहा है कि जितने स्टूडेंट्स का स्ट्रेंथ स्कूल में हो, उतने ही स्टूडेंट्स का स्कूल रजिस्ट्रेशन करें. बाहर के स्टूडेंट्स या फ्लाइंग स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन करने वाले स्कूल पर सीबीएसइ तुरंत कार्रवाई करेगा. इससे छात्रों को भी बहुत फायदा पहुंचेगा.
