उत्तर प्रदेश, बिहार में आयी बाढ़, कई ट्रेनें चलीं लेट

आसनसोल : उत्तर प्रदेश व बिहार के कई जिलों में आयी बाढ़ के कारण बुधवार को डाउन की कई ट्रेन आसनसोल स्टेशन पर काफी लेट से पहुंची. इस कारण आसनसोल स्टेशन पर रेलयात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. ट्रेन से संबंधित जानकारी लेने के लिए आसनसोल स्टेशन पूछताछ केन्द्र में यात्रियों की काफी […]

आसनसोल : उत्तर प्रदेश व बिहार के कई जिलों में आयी बाढ़ के कारण बुधवार को डाउन की कई ट्रेन आसनसोल स्टेशन पर काफी लेट से पहुंची. इस कारण आसनसोल स्टेशन पर रेलयात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
ट्रेन से संबंधित जानकारी लेने के लिए आसनसोल स्टेशन पूछताछ केन्द्र में यात्रियों की काफी भीड़ रही. अधिकारिक सूत्रों के अनुसार आसनसोल स्टेशन में डाउन12318 अकाल तख्त एक्सप्रेस तीन घंटा, डाउन 12988 अजमेर सियालदह एक्सप्रेस दो घंटा चौबीस मिनट, डाउन 13152जम्मुतव्वी एक्सप्रेस तीन घंटा, डाउन 19608 अजमेर कोलकाता एक्सप्रेस एक घंटा चालीस मिनट, डाउन 12334 विभूति एक्सप्रेस नौ घंटा, डाउन 12369 कुंभ एक्सप्रेस एक घंटा बीस मिनट लेट चल रही थी. अभी और कई दिन ट्रेन बाढ़ के कारण लेट से चल सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >