बांकुड़ा सांसद मुनमुन सेन ने िशलापट्ट का िकया अनावरण
173 गांवों में पक्की सड़क का िकया गया िनमार्ण
रानीगंज : मेजिया उच्च विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन बुधवार को बांकुड़ा की सांसद सह अभिनेत्री मुनमुन सेन ने िशलापट्ट का अनावरण कर िकया. उन्होंने कहा िक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उद्योग के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य िकया है. माकपा शासन में बांकुड़ा जिले में विकास के कार्य से लोग वंचित थे. आदिवासियों की स्थिति भी दयनीय थी. परंतु तृणमूल के सत्ता में आते ही बांकुड़ा जिले में पक्की सड़कें, स्कूलों का निर्माण िकया गया. विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित िकया जा रहा है. 24 लाख रुपये की लागत से िबल्डिंग का िनर्माण िकया गया है.
बांकुड़ा के जिला सभाधिपति अरुप चक्रवर्ती ने कहा कि जिले के 173 गांवों में पक्की सड़क का निर्माण किया गया है. आदिवासियों को शिक्षा के प्रति जागरुक करने के लिए स्कूल, कॉलेज एवं हॉस्टलों का निर्माण किया गया है. इसके अलावा ग्रामीणों को सरकारी लाभ भी प्रदान कराया जा रहा है. मेजिया तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष मलय मुखर्जी ने कहा कि स्कूल के विकास में तृणमूल सरकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. इस अवसर पर मेजिया पंचायत समिति के अध्यक्ष चंदना सूत्रधर सहित कई सरकारी अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे.
