नियामतपुर फांड़ी परिसर में पौधारोपण अभियान

सीतारामपुर : नियामतपुर फाड़ी प्रभारी हेमंत दत्ता की पहल पर गुरुवार को फाड़ी कार्यालय परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया. मौके पर 50 पौधे लागाये गये. नियामतपुर फाड़ी पुलिस की पूरी टीम, सीपीवीएफ के कर्मी, ग्रीन प्वाइंट स्कूल के चेयरमैन डॉ रामबालक शर्मा, मारवाडी महिला सम्मलेन की शकुन्तला गोयल, सुनीता घेडीया, रूपा गोइनका, जय डोकानिया, […]

सीतारामपुर : नियामतपुर फाड़ी प्रभारी हेमंत दत्ता की पहल पर गुरुवार को फाड़ी कार्यालय परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया. मौके पर 50 पौधे लागाये गये. नियामतपुर फाड़ी पुलिस की पूरी टीम, सीपीवीएफ के कर्मी, ग्रीन प्वाइंट स्कूल के चेयरमैन डॉ रामबालक शर्मा, मारवाडी महिला सम्मलेन की शकुन्तला गोयल, सुनीता घेडीया, रूपा गोइनका, जय डोकानिया, नियामतपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव गुरविंदर सिंह, ब्रहमचारी विद्यालय संचालन कमेटी से जुड़े वीर बहादुर यादव, तारा प्रसन्न घाटी, सचिन बालोडिया आदि उपस्थित थे.
नियामतपुर फाड़ी प्रभारी श्री दत्ता ने कहा कि पौधा लगना बहुत ही सराहनीय कार्य है. जिसका फायदा मनुष्य को ही मिलता है. इसकी वजह से मनुष्य जीवित रहता है. इसलिए हर मनुष्य को पौधा लगना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा पौधा लग सके और हवा शुद्ध हो. ताकि वातावरण दुषित न हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >