श्रम संगठनों के बंद को असफल बनाने का िकया गया आह्वान
जामुड़िया : शुक्रवार को केंद्रीय श्रम संगठनों द्वारा बुलाई गई हड़ताल के िवरोध में गुरुवार को रानीगंज तथा जामुड़िया में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जुलूस िनकाला एवं सभाएं कीं. इलाके में घूम-घूम कर दुकानदारों तथा वाहन चालकों को भय मुक्त होकर दुकान खोलने तथा वाहन चलाने का आह्वान िकया.
जामुड़िया ब्लॉक एक टीएमसी की ओर से जामुड़िया थाना मोड़ से जुलूस निकाला गया. यह बाजार इलाके की परिक्रमा कर थाना मोड़ में पथसभा में तब्दील हो गया. इसमें ब्लॉक एक अध्यक्ष साधन राय, पिंटू मिश्र, अशोक संथोलिया, प्रदीप मुखर्जी, श्रवणी मंडल, सुब्रत अधिकारी आिद शामिल थे. रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष आलोक बोस के नेतृत्व में टीएमसी कर्मियों ने गुरुवार को दुकानदारों को भय मुक्त होकर शुक्रवार को अपने-अपने प्रतिष्ठान सुचारु रूप से चलाने का आवेदन िकया. आसनसोल सबडिविजन मोटर ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन रानीगंज शाखा सचिव हीना खातून के नेतृत्व में मिनी बस कर्मियों को निडर होकर बस चलाने के लिये कहा गया.
शाखा सचिव ने कहा िक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आश्वासन दिया है कि बंद में वाहनों का नुकसान होने पर उसकी भरपाई की जायेगी. वहीं रानीगंज के वार्ड नंबर 33 के सियारसोल अंचल में सागर मुखर्जी के नेतृत्व में जबकि रानीसायर में सदन सिंह के नेतृत्व में दुकानदारों को भय मुक्त होकर दुकान खोलने के लिये कहा गया.
बंद के िवरोध में रैली
अंडाल. वाम बंद के िवरोध में अंडाल मोड़ से अंडाल बाजार तक टीएमसी के अध्यक्ष आलोक मंडल के नेतृत्व में रैली िनकाली गई. टीएमसी समर्थकों ने कहा िक हर हाल में बंद को िवफल करना है . इसमें टीएमसी नेता कालूवरण मंडल, कंचन मित्र, वीर बहादूर सिंह आदि शामिल थे.
हड़ताल के समर्थन एवं िवरोध में रैली
आद्रा. दो सितंबर की हड़ताल को सफल बनाने के िलये वामपंथी तथा अन्य केंद्रीय मजदूर संगठनों तथा फेडरेशनों ने गुरुवार को देशव्यापी बंद को समर्थन करने की अपील करते हुये जुलूस िनकाला. दूसरी ओर, तृणमूल ने इस बंद को विफल बनाने के लिये जोरदार प्रचार िकया. दोनों दलों की रैली एवं प्रचार से गुरुवार को जिले में राजनीति गरम रही.
