बोलीं ममता
फैसले पर जतायी खुशी
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिंगूर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक जीत बताया है.सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर ट्वीट के द्वारा प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा कि आज मैं बेहद खुश हूं. सिंगूर भूमि अधिग्रहण मामले पर सुप्रीम कोर्ट ऐतिहासिक फैसला मां, माटी, मानुष की ऐतिहासिक जीत है.
गौरतलब है कि बुधवार को सिंगूर भूमि अधिग्रहण मामले का फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पिछली वाममोरचा सरकार द्वारा की गयी भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को अवैध बताया है. तृणमूल के जबरदस्त विरोध के कारण टाटा ने सिंगूर में अपने प्रस्तावित नैनो प्लांट को चालू करने से पहले ही बंद कर गुजरात का रुख कर लिया था.
