छापेमारी में मालिक को सीआइडी ने दबोचा

पानागढ़ : कांकसा थाना अंतर्गत पानागढ़-वीरुडिहा स्थित होटल में गुप्त सूचना के बाद कोलकाता से आई सीआइडी टीम, बर्दवान नारकोटिक्स विभाग व कांकसा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर होटल मालिक हरजिंदर िसंह उर्फ बबलू को भारी मात्रा में अफिम व डोडा के साथ िगरफ्तार िकया है. होटल से 190 किलो पैकेट में छिपाकर रखे हुए […]

पानागढ़ : कांकसा थाना अंतर्गत पानागढ़-वीरुडिहा स्थित होटल में गुप्त सूचना के बाद कोलकाता से आई सीआइडी टीम, बर्दवान नारकोटिक्स विभाग व कांकसा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर होटल मालिक हरजिंदर िसंह उर्फ बबलू को भारी मात्रा में अफिम व डोडा के साथ िगरफ्तार िकया है. होटल से 190 किलो पैकेट में छिपाकर रखे हुए डोडा तथी अफीम जब्त की गई है.

बताया जाता है कि होटल व्यवसायी की आड़ में ही नशीले पदार्थों की यहां से जिले समेत अन्य राज्यों में सप्लाई की जाती थी. जब्त माल भी अन्य राज्यों में तस्करी के िलये मंगाया गया था. लेकिन सीआईडी को गुप्त सूचना मिल गयी और संयुक्त अभियन चलाकर होटल मालिक समेत उक्त नशीले पदार्थो को जब्त कर लिया गया है. सीआइडी के डीएसपी आफिसर पिनाकी रंजन दास ने मीडिया को बताया कि गुप्त सूचना के बाद ही हमलोगों ने बर्दवान नारकोटिक्स विभाग व कांकसा थाना पुलिस के साथ मिलकर छापामारी अभियान चलाकर होटल मालिक हरजिंदर िसंह को गिरफ्तार किया है.

उसके होटल के एक कमरे में छिपाकर रखी गई 190 किलो अफीम तथा डोडा को जब्त किया गया है. अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2013 में गिरफ्तार के भाई राजेंद्र सिंह को भी भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया था. भारी मात्रा में बरामद नशीले पदार्थों की कीमत लाखों में लगाई जा रही है. गिरफ्तार को आज दुर्गापुर कोर्ट में भेज दिया गया है. इस घटना के बाद क्षेत्र के होटल व्यवसाइयों में हड़कंप है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >