हरिपुर : केंदा एरिया की लोअर केंदा कोलियरी में बिजली आपूर्ति की मांग पर स्थानीय निवासियों और महिलाओं ने कोलियरी की डोली में बैठ कर आंदोलन किया. दो घंटे बाद केंदा पुलिस और सीआइएसएफ की टीम पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. उपप्रधान हीरा बाउरी ने बताया कि चार नंबर िपट इलाके में ट्रांसफार्मर जल गया है. इस कारण लोगों को अंधकार में रहना पड़ता है.
स्थानीय िनवासी तथा श्रमिक लगातार प्रबंधन से ट्रांसफार्मर की मांग कर रहे हैं. जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो सैकड़ों महिलाओं और स्थानीय िनवािसयों ने डोली में बैठकर कोलियरी का उत्पादन ठप कर दिया. खबर पाकर पुलिस आई और आंदोलनकारियों को समझा बुझाकर आंदोलन समाप्त कराया. श्री बाउरी ने कहा िक आंदोलनकारी महिलाओं ने उनकी भी बात नहीं सुनी. बाध्य होकर प्रबंधन ने प्रशासन का सहारा लिया. कोलियरी एजेंट आरआर कांत ने बताया कि शिकायत केंदा पुलिस फांड़ी में की गई. पुलिस ने आकर आंदोलन समाप्त कराया.
