सांकतोड़िया : इसीएल मुख्यालय सांकतोड़िया के प्रशासनिक भवन सम्मेलन कक्ष में महाप्रबंधक (योजना व परियोजना) नारायण झा को अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक चंदन कुमार दे ने मोमेंटो देकर विदायी दी. कार्मिक निदेशक केएस पात्र, वित्त निदेशक एएम मराठे व महाप्रबंधक (समन्वय) अजय कुमार सिंह, सभी एरिया के महाप्रबंधक व सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद थे. संचालन सहायक प्रबंधक (राजभाषा) जीतन वर्मा ने किया.
सीएमडी श्री दे ने कहा कि श्री झा कंपनी से भले ही सेवानिवृत हुए है परंतु दिल से नहीं. इनके द्वारा किए गए कार्य काफी सराहनीय रहा है. जो भी काम दिया जाता था. उस काम को बखूबी से निभाते थे. माइनिंग के बारे में काफी जानकारी थी. इनकी कमी कंपनी को खलेगी. जहां भी रहे अपने परिवार के साथ स्वस्थ व सुखमय जीवन व्यतीत करें. कार्मिक निदेशक श्री पात्र ने उनके कार्यो को सराहा.
