बस-ट्रक की टक्कर में तीन की मौत, 49 घायल

खड़गपुर : कोतवाली थाना अंतर्गत धर्मा केरानी चोटी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-60 पर एक यात्री बस और एक ट्रक में टक्कर हो गयी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि 49 घायल हो गये. स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों के नाम विकास दास (46), इरना पात्र और चंदनाखई दास […]

खड़गपुर : कोतवाली थाना अंतर्गत धर्मा केरानी चोटी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-60 पर एक यात्री बस और एक ट्रक में टक्कर हो गयी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि 49 घायल हो गये. स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों के नाम विकास दास (46), इरना पात्र और चंदनाखई दास (11) हैं. विकास दास बस का चालक था. वह केशपुर थाना अंतर्गत खेतुवा गांव का रहनेवाला था.
गौरतलब है कि बस केशपुर से मेदिनीपुर की ओर आ रही थी. तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक के साथ उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गयी. घटनास्थल पर ही चालक की मौत हो गयी, जबकि बाकी दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. घायलों को अस्पताल में भरती कराया गया, जहां चार की हालत नाजुक बनी हुई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
कुंए से वृद्ध का शव बरामद
खड़गपुर. खड़गपुर नगर थाना अंतर्गत इंदा के रामकृष्णपल्ली इलाके में स्थित एक कुएं से पुलिस ने एक वृद्ध का शव बरामद किया है. मृतक का नाम निर्मल कुमार बोस (77) है. मृतक के परिजनों ने शव को सर्वप्रथम देखा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >