आद्रा : पुरुलिया के रवीन्द्र भवन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रशासनिक बैठक की. इसमें पंचायत एवं ग्राम विकास मंत्री सुब्रत मुखर्जी, मंत्री शांतिराम महतो, राज्य मंत्री इंद्रनील सेन, संध्यारानी टुडू के अलावा जिला के सभी सांसद, विधायक, नपा अध्यक्ष, पंचायत समिति के सभापति, जिला सभाधिपति, जिलाशासक एवं वरीय पुिलस अधिकारी उपस्थित थे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में औद्योगिकरण के िलये चंडीगढ़ से कोलकाता तक औद्योगिक कॉरिडोर बनेगा. यह पुरुलिया से गुजरेगा. पुरुलिया-बाकुड़ा में नयी सड़कें बनेंगी. नये चेकडैम बनाये जायेंगे.
पुरुलिया के विकास के लिये प्रस्तािवत योजनाओं पर कार्य शीघ्र शुरू किये जायेंगे. मुख्यमंत्री ने जिला के मंत्रियों एवं जिला सभाधिपति से कहा िक विकास कार्य में विलंब बर्दाश्त नहीं िकये जायेंगे. सभी को मिलजुल कर विकास का कार्य करना होगा.
मुख्यमंत्री ने सातुड़ी एवं केंदा में 33/11 केवी बिजली सब स्टेशन, सिद्धू-कानू बिरसा विश्वविद्यालय में छात्रावास, जयपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज, मानभूम कल्चरल एकाडमी, जयचंडी पहाड़ में युवा आवास का उद्घाटन िकया. बासगढ़ ग्रामीण अस्पताल के नवीनीकरण, पुरुलिया के बस अड्डों के नाम शहीदों के नाम पर करने का उद्घाटन िकया. अपराह्न 3.30 बजे प्रशासनिक बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री बोलपुर के लिये रवाना हो गयी. बुधवार को मुख्यमंत्री दुर्गापुर में रात्रि िवश्राम करेंगी. गुरुवार को बोलपुर में प्रशासनिक बैठक कर कोलकाता के लिये सड़क मार्ग से रवाना होंगी.
