महकमा प्रशासन ने सील की टोटो की दो दुकानें

दुर्गापुर : शहर में अवैध रूप से टोटो की बिक्री पर रोक लगाने के लिए महकमा प्रशासन ने विशेष अभियान चलाते हुये बुधवार को न्यूटाउनशिप थाना के िवधाननगर स्थित जोनल मार्केट में टोटो की दो दुकानें सील कर दीं एवं टोटो जब्त कर िलये. अभियान से टोटो विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है. महकमा शासक […]

दुर्गापुर : शहर में अवैध रूप से टोटो की बिक्री पर रोक लगाने के लिए महकमा प्रशासन ने विशेष अभियान चलाते हुये बुधवार को न्यूटाउनशिप थाना के िवधाननगर स्थित जोनल मार्केट में टोटो की दो दुकानें सील कर दीं एवं टोटो जब्त कर िलये. अभियान से टोटो विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है.

महकमा शासक शंक सांतरा ने कहा िक शहर में टोटो और ऑटो के िलये कोई निश्चित रूट नहीं निर्धािरत िकया गया है. जहां रूट निर्धािरत है, वहां भी नियमों को ताक पर रखकर टोटो और ऑटो दौड़ाये जा रहे हैं. इससे मिनी बस वालों को भारी परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा िक टोटो बिक्री करने वाले दुकानदारों के पास टीडीआरएस और रूट परिमट संबंधी कागजात का होना अनिवार्य है. बावजूद इसके सरकार के आदेश की अवहेलना कर बगैर वैध कागजात के ही टोटो को बाजारों में बेचा जा रहा है. शहर में तीन दिनो से लगातार अवैध रूप से टोटो की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. अब तक तीन दुकानों में छापेमारी कर उन्हें सील िकया गया है. प्रशासन के इस अभियान से टोटो विक्रेताओं में हड़कंप है.

65 छात्र-छात्राओं के ब्लड ग्रुप की जांच: अंडाल. राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के तत्वाधान में अंडाल फ्री प्राइमरी स्कूल में पहली से चौथी तक के छात्र-छात्राओं के ब्लड ग्रुप की जांच की गई. कुल 65 बच्चों के ब्लड ग्रुप जांचे गये. मौके पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर अजमेर अली, सचिव सेवक बनर्जी, पश्चिम बंगाल महिला सेल चेयरमैन रुनु बक्सी, झारखंड महिला सेल की चेयरमैन एवं बोर्ड कमेटी सदस्य सेमोली तिवारी, स्कूल के प्रधानध्यापक अब्दुल रशीद, स्कूल कमेटी सदस्य मिनौती हाजरा आिद उपस्थित थे.

मिशन निर्मल बांग्ला के मद्देनजर रैली: अंडाल. बंकोला एरिया के कुमारडीह बी कोलियरी स्थित आइएनटीयूसी कार्यालय के सामने से टीएमसी नेता केशव बनर्जी के नेतृत्व में मिशन निर्मल बांग्ला के मद्देनजर रैली निकाली गई. रैली ने कुमारडीह गांव की परिक्रमा की. ग्रामीणों से खुले में शौच न करने की अपील की गई. परिवेश को स्वच्छ रखने की नसीहत दी गई.

श्रमिक नेता केशव बनर्जी ने कहा कि इलाके में गंदगी बढ़ने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ेगा और इससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारी होने का भय बना रहेगा. अपने घरों में शौचालय बनाकर उसका उपयोग करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >