जुलाई में आइएसपी में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

हर विभाग में उत्पादन के बने नये कीर्तिमान टीम वर्क से मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरके राठी का कुशल नेतृत्व बर्नपुर : बीते जुलाई महीने में इस्को स्टील प्लांट की कई इकाइयों में सराहनीय रिकार्ड उत्पादन हुआ है. मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार राठी के नेतृत्व में संयंत्र के कर्मी उत्पादन के क्षेत्र में नयी उचाइर्ंयां […]

हर विभाग में उत्पादन के बने नये कीर्तिमान टीम वर्क से
मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरके राठी का कुशल नेतृत्व
बर्नपुर : बीते जुलाई महीने में इस्को स्टील प्लांट की कई इकाइयों में सराहनीय रिकार्ड उत्पादन हुआ है. मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार राठी के नेतृत्व में संयंत्र के कर्मी उत्पादन के क्षेत्र में नयी उचाइर्ंयां छू रहे है. जुलाई में कई महत्वपूर्ण इकाइयों में हुए उत्पादन अब तक किसी एक महीने में हुए प्रदर्शन में सर्वोत्तम है. नये कोक ओवन बैटरी नंबर 11 में जुलाई महीने में हुए कुल 2738 पुशिंग की गयी. एक महीने का सबसे ज्यादा पुशिंग का यह कीर्तिमान है. सिंटर प्लांट में इस माह हुए कुल 279040 टन सिंटर का उत्पादन भी रिकार्ड है.
इसी महीने उत्पादित 1,56,514 टन कच्च लोहा (हॉट मेटल) और 1,20,774 टन कच्च इस्पात ( क्रुड स्टील) अब तक का किसी एक महीने में सबसे ज्यादा उत्पादन का रिकार्ड रहा. अत्याधुनिक वायर रॉड मिल, बार मिल व यूनिवर्सल सेक्शन मिल में भी इस माह में सर्वोत्तम उत्पादन है. इस महीने उत्पादित 142249 टन कच्च लोहा (हॉट मेटल) और 109347 टन कच्च इस्पात ( क्रुड स्टील) अब तक का किसी एक महीने में सबसे ज्यादा उत्पादन का रिकार्ड रहा. बीओएफ (बेसिक ऑक्सीजन फर्नेस) एवं सीसीपी (कंटीन्यूअस कास्टिंग प्लांट) में भी प्रगति के रास्ते पर लगातार बढ़ते हुए नए रिकार्ड बने है.
अब तक का अधिकतम औसत 28 हिट्स प्रतिदिन इसी महीने प्राप्त हो पाया. इसके कारण इस महीने 118606 टन उत्पादित विक्रय हेतु इस्पात अब तक हुए किसी एक महीने का सबसे ज्यादा उत्पादन रहा. इस महीने कई क्षेत्रों में किसी एक दिन में हुए सबसे ज्यादा उत्पादन का भी रिकार्ड बना. बीओएफ एवं सीसीपी में ही एक जुलाई को अब तक का किसी एक दिन में सबसे ज्यादा 4943 टन उत्पादित कच्च इस्पात (क्रुड स्टील) और सबसे अधिक 34 कास्ट्स हो पाया. दो जुलाई को ब्लास्ट फर्नेस में 6012 टन कच्च लोहा (हॉट मेटल), चार जुलाई को बार मिल में 2412 टन उत्पादन, सात जुलाई को सिंटर प्लांट में 12540 टन सिंटर व 23 जुलाई को वायर रॉड मिल में 1470 टन उत्पादन उन जगहों पर अब तक का किसी एक दिन में सबसे ज्यादा उत्पादन का रिकार्ड रहा.
निष्पादन के क्षेत्र में भी नए रिकार्ड बने है. नए ब्लास्ट फर्नेस के शुरू होने के बाद जुलाई में दस रेक से हुए 42262 टन पिग आयरन का निष्पादन अब तक का किसी महीने का सबसे ज्यादा रहा. रेल द्वारा जुलाई में हुए 38327 टन पिग आयरन का निष्पादन और 98639 टन विक्रय हेतु इस्पात का निष्पादन भी अब तक का किसी महीने का सबसे ज्यादा रहा. 21 जुलाई व फिर 30 जुलाई को 88 वैगन मे स्टील का लोडिंग भी किसी एक दिन में अब तक के हुए लोडिंग का कीर्तिमान बना.
जुलाई में कई उपलब्धियां पहली बार हासिल हो पायी. किसी भी सेल इकाई में पहली बार यहां इस्को में सीडीआइ लेंस को ऑन लाइन बदला जा सका. नए कोक ओवन बैटरी नंबर 11 के एन वन ब्लॉक में भी पहली बार मिक्स्ड गैस से हीटिंग जुलाई में ही की गयी. इसी महीने यूनिवर्सल सेक्शन मिल में एनपीबी 400 के दो नये से सेक्शन व एनपीबी 450 के एक नए सेक्शन को पहली बार रोल किया गया. पॉवर के क्षेत्र में अब तक सबसे ज्यादा 0.995 पॉवर फैक्टर और 72 प्रतिशत लोड फैक्टर 2.65 करोड़ रुपये के रिबेट के साथ जुलाई में हासिल हो पाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >