जामुड़िया में होल्डिंग टैक्स देने पर मिलेगा ट्रेड लाइसेंस

चेंबर के शिष्टमंडल को मेयर जितेंद्र तिवारी ने दिया आश्वासन प्रल्तावित थोक बाजार में दुकान आवंटन के मुद्दे पर होगा विचार आसनसोल : जामुड़िया चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का शिष्टमंडल मंगलवार को सचिव अजय कुमार खेतान के नेतृत्व में होल्डिंग टैक्स एवं ट्रेड लाइसेंस शुल्क में बढ़ोतरी में कटौती, धाघरबुड़ी मंदिर के निकट प्रस्तावित […]

चेंबर के शिष्टमंडल को मेयर जितेंद्र तिवारी ने दिया आश्वासन
प्रल्तावित थोक बाजार में दुकान आवंटन के मुद्दे पर होगा विचार
आसनसोल : जामुड़िया चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का शिष्टमंडल मंगलवार को सचिव अजय कुमार खेतान के नेतृत्व में होल्डिंग टैक्स एवं ट्रेड लाइसेंस शुल्क में बढ़ोतरी में कटौती, धाघरबुड़ी मंदिर के निकट प्रस्तावित थोक बाजार में जामुड़िया के व्यवसायियों के लिए कुछ दुकानें आरक्षित करने, लघु उद्योग एवं छोटे व्यापारियों के लिए ट्रेड लाइसेंस शुल्क में कटौती करने की मांग के समर्थन में मेयर जितेंद्र तिवारी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा. इसके पूर्व मेयर श्री तिवारी को सम्मानित किया गया.
चेंबर सचिव श्री खेतान ने बताया कि जामुड़िया को अभी अभी आसनसोल नगर निगम में शामिल किया गया है. इसलिए जिन्होंने 2016 तक का होल्डिंग टैक्स दे दिया है उनका ट्रेड लाइसेंस का नवीनीकरण कर दिया जाये.
ट्रेड लाइसेंस एवं होल्डिंग टैक्स के बढ़े शुल्क में कुछ रियायत दी जाये, उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग दो के निकट नगर निगम के प्रस्तावित थोक बाजार में जामुड़िया के व्यवसायियों के लिए कुछ दुकानें आरक्षित किये जाने की मांग की और छोटे व्यापारियों के लिए ट्रेड लाइसेंस शुल्क में रियायत की मांग की.
मेयर श्री तिवारी ने बताया कि जिन लोगों ने 2016 तक का होल्डिंग टैक्स दिया है, उनका ट्रेड लाइसेंस का नवीनीकरण किया जायेगा. होल्डिंग टैक्स में संशोधन के मुद्दे पर सभी व्यवसायिक संगठनों के साथ बैठक की जायेगी.
प्रस्तावित थोक बाजार की दुकानों में जामुड़िया के व्यवसायियों को देने के बारे में विचार किया जायेगा. अवसर पर चेंबर के पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश डोकानिया, पूर्व उपाध्यक्ष विजय केसरी, आरकेएम ग्रुप के रवि मित्तल, सीए रितेश खेतान, बक्रेश्वर सिमेंट के निदेशक नितेश खेतान, कार्यकारी सदस्य विष्णु बंसल, होटल सिगनेचर के निदेशक अशोक संथोलिया आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >