तीर्थयात्रियों के लिए रेलवे की कई सुविधाएं

खोले गये हैं अतिरिक्त टिकट काउंटर, अतिरिक्त ठहराव देवघर तथा सुलतानगंज के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय आसनसोल : बैद्यनाथधाम में श्रावणी मेला में आनेवाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे ने जसीडीह, बैद्यनाथधाम, बासुकीनाथ और देवघर स्टेशनों पर विस्तृत व्यवस्था की है. विभिन्न गंतव्यों यथा आसनसोल, पटना, सुलतानगंज, गया, भागलपुर, सहरसा, जयनगर, […]

खोले गये हैं अतिरिक्त टिकट काउंटर, अतिरिक्त ठहराव

देवघर तथा सुलतानगंज के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय
आसनसोल : बैद्यनाथधाम में श्रावणी मेला में आनेवाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे ने जसीडीह, बैद्यनाथधाम, बासुकीनाथ और देवघर स्टेशनों पर विस्तृत व्यवस्था की है. विभिन्न गंतव्यों यथा आसनसोल, पटना, सुलतानगंज, गया, भागलपुर, सहरसा, जयनगर, रक्सौल, गोरखपुर और टाटानगर से स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही है.
जसीडीह स्टेशन पर 12305/12306 राजधानी एक्सप्रेस, 12023/12024 जन शताब्दी एक्सप्रेस और 12303/12304 पूर्वा एक्सप्रेस को छोड़कर सभी मेल / एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव उपलब्ध कराया गया है. सुलतानगंज से ‘जल’ लाने के लिए श्रद्धालुओं के हित को ध्यान में रखते हुए देवघर और सुलतानगंज के बीच एक डीएमयू सेवा उपलब्ध कराई गई है. तीर्थयात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकते है. ं
अब उन्हें लंबी दूरी के रास्ते नहीं चलना पड़ेगा. जसीडीह और बैद्यनाथधाम स्टेशनों पर क्र मश: 12 व दो अतिरिक्त टिकट (बुकिंग) काउंटर उपलब्ध कराये गये हैं. जसीडीह स्टेशन पर ‘क्या मैं आपकी सेवा कर सकता हूँ’ केन्द्र की स्थापना की गई है और दो अतिरिक्त ‘पूछताछ काउंटर’ भी खोले गये है. जसीडीह और बैद्यनाथधाम दोनों स्टेशनों पर पूछताछ काउंटर की सुविधा सहित जसीडीह स्टेशन के विभिन्न महत्त्वपूर्ण स्थानों पर चार बीएसएनएल फोन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. ट्रेनों की
समयनिष्ठता (पंक्चुअलिटि) और अन्य यात्री संबंधी सूचना के लिए बारंबार उद्घोषणा की व्यवस्था की गई है. जसीडीह स्टेशन पर चौबीसों घंटे खान-पान सुविधा उपलब्ध कराई गई है. जसीडीह और बैद्यनाथधाम स्टेशनों पर अतिरिक्त पेयजल नल की व्यवस्था की गई है. ट्रेनों की समयनिष्ठता पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने हेतु कई आवश्यक उपाय किए गए हैं. चौबीसों घंटे सुरक्षा चौकसी के लिए 12 सीसीटीवी कैमरा सिहत ट्रेन आवागमन की सूचना के लिए जसीडीह स्टेशन पर दो प्लाज्मा टीवी लगाये गये हैं.
यात्रियों के मार्गदर्शन, भीड़ का संभालने, संरक्षा और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल कर्मी तैनात किये गये है. राज्य सरकार और सेंट जॉन एम्बूलेन्स के साथ समन्वय बनाए रखते हुए एम्बूलेन्स सेवाओं के साथ-साथ जसीडीह और बैद्यनाथधाम दोनों स्टेशनों पर चिकित्सा सहायता बूथ खोले गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >