छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश, एचएम गिरफ्तार

जामुड़िया : श्रीपुर फांड़ी अंतर्गत केंदलिया पत्थरडांगा स्थित निवारण चंद्र प्राथमिक िवद्यालय में चौथी की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की कोिशश के आरोप में श्रीपुर पुिलस ने प्रधानाध्यापक सुमित चंद्र को रानीगंज शिशु बागान स्थित उसके निवास स्थान से बुधवार की देर रात गिरफ्तार कर िलया. गुरुवार को उन्हें कोर्ट में चालान किया गया. […]

जामुड़िया : श्रीपुर फांड़ी अंतर्गत केंदलिया पत्थरडांगा स्थित निवारण चंद्र प्राथमिक िवद्यालय में चौथी की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की कोिशश के आरोप में श्रीपुर पुिलस ने प्रधानाध्यापक सुमित चंद्र को रानीगंज शिशु बागान स्थित उसके निवास स्थान से बुधवार की देर रात गिरफ्तार कर िलया.

गुरुवार को उन्हें कोर्ट में चालान किया गया. पीड़िता छात्रा की मां ने बताया िक बुधवार साढ़े तीन बजे स्कूल की छुट्टी के बाद प्रधान शिक्षक ने उनकी दस वर्षीय पुत्री को कक्षा में झाड़ू लगाने के िलये रोक िलया. सभी शिक्षकों के घर जाने के बाद प्रधान शिक्षक ने अमरुद का प्रलोभन देकर उसे एक कमरे में बंद कर दुष्कर्म करने की कोशिश की. चीखने-चिल्लाने पर प्रधान शिक्षक उसे छोड़कर भाग निकला. घर पहुंचकर उसने घटना की जानकारी दी. आरोपी प्रधान शिक्षक के िखलाफ श्रीपुर फांड़ी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. स्थानीय निवािसयों ने गिरफ्तारी की मांग पर श्रीपुर फांड़ी का घेराव किया.

तृणमूल नेता के घर में चोरी, प्राथमिकी

जामुड़िया. इसीएल के निंघा क्वार्टर में रहने वाले स्थानीय टीएमसी नेता विकास नोनिया के घर का पिछला दरवाजा तोड़कर चोर एलसीडी सहित 80 हजार रुपयों के सामान ले भागे. विकास नोनिया ने बताया कि बुधवार की रात वह अपने भतीजे को ट्रेन में चढ़ाने के लिये आसनसोल गया था. घर लौटने पर देखा िक घर का पिछला दरवाजा टूटा हुआ है. आलमारी से 10 हजार रुपये नगदी, दो सेट कान की बाली तथा 32 इंच का एलसीडी गायब है. घटना को लेकर श्रीपुर फांड़ी में मामला दर्ज कराई गई है. पुलिस जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >