पुिलस ने िकया परिस्थिित पर नियंत्रण तनाव बरकरार
दुर्गापुर थाने में बुलायी गयी शांित बैठक
दुर्गापुर. वार्ड 13 के मेनगेट इलाके में मंगलवार शाम को दो लोगों के बीच हुई मामूली कहासुनी दो धार्मिक समुदायों के बीच िववाद का कारण बन गई. बात धक्का मुक्की तक पहुंच गई.
स्थिति विस्फोटक होती इससे पहले ही खबर पाकर भारी संख्या में पुिलस बल वहां पहुंच गया. पुिलस अधिकािरयों व कर्मियों ने सबको शांत कराके स्थिति को नियंत्रित िकया. घटना की गंभीरता को देखते हुए दुर्गापुर थाना में शांति बैठक की गई. दोनों पक्ष ने भविष्य में ऐसा न करने का आश्वासन दिया है.
स्थानीय निवासियों ने बताया िक इलाके में कालू नामक व्यक्ति हमेशा ही शराब पीने के बाद एक धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करता है. मंगलवार को इलाके के ही शुक्ला जी ने उसे इस तरह की अशालीन शब्दों का इस्तेमाल न करने की सलाह दी.
उन्होंने उसे समझाया िक इससे समाज में असंतुलन बढ़ेगा. इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. यह बढ़कर हाथापाई में तब्दील हो गई. मामूली विवाद को लेकर कबाड़ीपट्टी से मुसलिम और इधर से शुक्ला जी के समर्थक वहां एकत्र हो गये. विवाद एवं धक्कामुक्की होने लगी.
घटना की सूचना पाकर दुर्गापुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित िकया. इसके पश्चात मामला शांत हो गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को दुर्गापुर थाने में थाना प्रभारी सुजीत मुखर्जी की अध्यक्षता में शांति बैठक की गई. दोनों पक्ष के लोगों ने आश्वासन िदया िक वे भविष्य में कभी ऐसा कुछ नहीं करेंगे, िजससे इलाका अशांत हो.
