ड्यूटी से लौट रहे वरीय टीटीइ के साथ मारपीट

आसनसोल : आसनसोल साउथ थाना अंतर्गत उषाग्राम भगतपाड़ा निवासी व आसनसोल स्टेशन के सिनीयर टीसी विजय कुमार के साथ बुधवार की देर संध्या कुछ युवकों ने मारपीट की. वे डय़ूटी कर घर वापस लौट रहे थे. हमलावरों का आरोप था कि वे यात्रियों से जुर्माना वसूलते हैं. सनद रहे कि आसनसोल स्टेशन में मेल एक्सप्रेस […]

आसनसोल : आसनसोल साउथ थाना अंतर्गत उषाग्राम भगतपाड़ा निवासी व आसनसोल स्टेशन के सिनीयर टीसी विजय कुमार के साथ बुधवार की देर संध्या कुछ युवकों ने मारपीट की. वे डय़ूटी कर घर वापस लौट रहे थे. हमलावरों का आरोप था कि वे यात्रियों से जुर्माना वसूलते हैं.
सनद रहे कि आसनसोल स्टेशन में मेल एक्सप्रेस का टिकट लेकर निकासी द्वार से निकल रहे यात्री किशन राज को उस वक्त डयूटी पर तैनात टिकट संग्राहक ने 265 रुपये का जुर्माना काट दिया. संभवत: इसकी ही नाराजगी थी. गुरुवार की सुबह उन्होंने घटना की जानकारी अपने कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को दी. घटना रेलकर्मियों के बीच चर्चा में रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >