आसनसोल : श्रम तथा विधि व न्यायमंत्री मलय घटक ने कहा कि शिक्षा के बिना तरक्की सम्भव नहीं है. इसलिए हर बच्चे को सही शिक्षा मिलनी चाहिए. वे स्थानीय रवींद्र भवन में प्रेस क्लब ऑफआसनसोल मेगासिटी द्वारा आयोजित विद्या रत्न -मेगा एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड समारोह को संबोधित कर रहे थे.
समारोह में रामकृष्ण मिशन हाइ स्कूल, आसनसोल उमारानी गोराई महिला कल्याण हाइ स्कूल,दयानन्द विद्यालय, आर्य कन्या बालिका विद्यालय,आसनसोल ओल्ड स्टेशन हाइ स्कूल, मणिमाला गल्र्स हाइ स्कूल, बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल,बर्नपुर बॉयज हाई स्कूल,बर्नपुर गर्ल्स हाइ स्कूल,आसनसोल तुलसीरानी बालिका शिक्षा सदन, इंडिया इंटरनेशनल स्कूल, आसनसोल कॉलेजिएट स्कूल, सहित विभिन्न स्कूलों के 190 मेधावी स्टूडेंट्सों को सम्मानित किया गया. विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल दस प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया.
मेयर जितेंद्र तिवारी, आसनसोल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष असीम कुमार घटक, अधिवक्ता शेखर चन्द्र कुंडू, समीर भट्टाचार्य, बी मुखोपाध्याय, पुनीत आहूजा,साहित्यकार शांतिमय बंद्योपाध्याय,उद्योगपति पवन गुटगुटिया, डॉ कालिदास डे आदि उपस्थित थे. इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट्सों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया.
