बांकुड़ा: खातड़ा में सैलून संचालक की हत्या

बांकुड़ा : खातड़ा थाना अंतर्गत शीलावती नदी से स्थानीय पुलिस ने कृष्णा प्रमाणिक (45) का शव बरामद किया. परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है. मृतक जगन्नाथपुर ग्राम का निवासी है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. पुलिस के अनुसार कृष्णा जुगी बाइद ग्राम […]

बांकुड़ा : खातड़ा थाना अंतर्गत शीलावती नदी से स्थानीय पुलिस ने कृष्णा प्रमाणिक (45) का शव बरामद किया. परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है. मृतक जगन्नाथपुर ग्राम का निवासी है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.
पुलिस के अनुसार कृष्णा जुगी बाइद ग्राम में सैलून चलाता था. शाम को घर लौटते समय अपराधियों नेउस पर जानलेवा हमला किया. उसकी हत्या कर शव वहीं फेंक कर भाग गये. देर रात तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी. सुबह शीलावती नदी के निकट उसकी साइकिल बरामद हुयी. बाद में उसका शव भी पानी के नीचे से बरामद किया गया.
मृतक की पत्नी रीता प्रमाणिक ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें चार ग्रामीणो ं को नामजद किया गया है. आरोपियों में पिताली धीवर, संजय धीवर, शिबू धीवर एवं मेनका धीवर शामिल है. प्राथमिकी के अनुसार 16 वर्ष पहले से कृष्ण का संबंध पिताली धीवर के साथ था. कुछ दिन पहले जब अपने पिता के घर आयी थी तभी महिला ने उसके पति पर हमला कराया था.
खातड़ा थाना प्रभारी ने कहा कि हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुयी है. जांच पड़ताल जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >