महकमा शासक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

छात्र संगठन ने की सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग दुर्गापुर : दुर्गापुर के माइकल मधुसूदन कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज एवं वुमेंस कॉलेज में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के पास कोर्स में दाखिला प्रक्रिया बंद किये जाने से नाराज छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को बर्दवान जिला भारतीय छात्र फेडरेशन के बैनर तले दुर्गापुर महकमा शासक कार्यालय […]

छात्र संगठन ने की सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग
दुर्गापुर : दुर्गापुर के माइकल मधुसूदन कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज एवं वुमेंस कॉलेज में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के पास कोर्स में दाखिला प्रक्रिया बंद किये जाने से नाराज छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को बर्दवान जिला भारतीय छात्र फेडरेशन के बैनर तले दुर्गापुर महकमा शासक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर महकमा शासक शंखा सांतरा को ज्ञापन पत्र सौंपकर सकारात्मक कदम उठाने का अनुरोध किया.
महकमा शासक ने विषयों की जानकारी लेकर कार्रवाई का आश्वासन िदया. एसएफआई के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ बोस और सचिव मैनक चटर्जी ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष उच्च माध्यमिक परीक्षा में उतीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या काफी अधिक है. महकमा में करीब साढ़े सात हजार विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है. ऐसे में शहर के कॉलेजों में इनका दािखला नहीं लिये जाने पर इनका भविष्य अंधकारमय हो जायेगा.
उन्होंने बताया कि दुर्गापुर गवर्नमेंट कॉलेज के कला संकाय में ऑनर्स में 408 एवं पास कोर्स में 249 सीटें हैं. विज्ञान में 228(ऑनर्स) एवं 133(पास कोर्स) सीटें हैं जबकि वाणिज्य संकाय में ऑनर्स की 115 एवं पास कोर्स की 320 सीटें हैं.
माइकल मधुसूदन कॉलेज में कला संकाय में ऑनर्स की 310 जबकि पास कोर्स की 600 सीटें हैं. वाणिज्य में ऑनर्स के लिये 70 और पास कोर्स के लिये 140 सीटें हैं. विज्ञान में ऑनर्स के लिये 225 और पास कोर्स के लिये 100 सीटें हैं.
इसी तरह दुर्गापुर वुमेंस कॉलेज में कला में ऑनर्स की 204 और पास कोर्स की 530 सीटें हैं. विज्ञान में ऑनर्स के लिये 100 और पास कोर्स के लिये 36 सीटें हैं. बावजूद इसके पास कोर्स के िलये ऑनलाइन भरती प्रक्रिया बंद कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि इससे छात्र-छात्राओं का भविष्य संकट में पड़ गया है. कॉलेज में पास कोर्स की सीटों की संख्या बढ़ाकर छात्र-छात्राओं के भविष्य की रक्षा करनी होगी ताकि उनका भविष्य बेहतर और उज्ज्वल बन सके. मौके पर माकपा नेता पंकज राय सरकार भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >