क्रुद्ध निवासियों ने की टैक्सी स्टैंड में तोड़फोड़, चालकों संग मारपीट

टैक्सी चालकों ने अस्पताल जाने से िकया इनकार, मरीज की मौत दुर्गापुर : टैक्सी चालकों की बेरुखी से रंगमिस्त्री सुखेन बाउरी(38) की मौत के बाद स्थानीय निवािसयों ने कुरुलिया डांगा टैक्सी स्टैंड में जमकर तोड़फोड़ की और चालकों की िपटाई कर दी. वहां से स्टैंड हटा िदया. बाद में कोकोवेन थाना पुिलस ने वहां पहुंच […]

टैक्सी चालकों ने अस्पताल जाने से िकया इनकार, मरीज की मौत
दुर्गापुर : टैक्सी चालकों की बेरुखी से रंगमिस्त्री सुखेन बाउरी(38) की मौत के बाद स्थानीय निवािसयों ने कुरुलिया डांगा टैक्सी स्टैंड में जमकर तोड़फोड़ की और चालकों की िपटाई कर दी. वहां से स्टैंड हटा िदया. बाद में कोकोवेन थाना पुिलस ने वहां पहुंच स्थिति को नियंत्रित िकया.
मृतक के दोस्त साधन बाउरी ने बताया कि सुखेन रंग मिस्त्री था. सोमवार की सुबह कुरुलियाडांगा गांव से वह चाय पीने के लिये टैक्सी स्टैंड मोड़ गया था. उसी समय उसको दिल का दौरा पड़ गया. वह दुकान के समक्ष जमीन पर गिर पड़ा. स्थानीय निवािसयों ने टैक्सी स्टैंड में खड़ी कई टैक्सी के चालकों से सुखेन को अस्पताल पहुंचाने का अनुरोध िकया लेिकन कोई उसे लेकर अस्पताल जाने को तैयार नहीं हुआ. इस दौरान सुखेन तड़पता रहा.
करीब एक घंटे बाद िकसी तरह से एक वाहन की व्यवस्था कर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल की ओर से कहा गया िक समय पर अस्पताल लाने पर उसकी जान बचाई जा सकती थी. सुखेन की मृत्यु की खबर पाकर गुस्साये स्थानीय िनवािसयों ने टैक्सी स्टैंड में आकर तोड़फोड़ करते हुये चालकों संग मारपीट आरंभ कर दी. टैक्सी स्टैंड का बोर्ड वहां से हटा िदया. टैक्सियों की आवाजाही बंद कर दी. खबर पाकर घटनास्थल पर पुलिस पंहुची और कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया. श्री बाउरी ने कहा िक दुनिया में ऐसे भी लोग है जो गरीबों को सहारा नहीं देते.
अगर यही कोई नेता या अमीर व्यक्ति रास्ते में दिल का दौरा पड़ने से गिर जाये तो उसके लिये गािड़यों की कतार लग जायेगी.
दुर्गापुर पश्चिम के विधायक विश्वनाथ पाड़ियाल ने कहा कि घटना की खबर मिली है. सुनकर बहुत दुख हुआ. टैक्सी रहते हुये भी स्टैंड से कोई चालक उसे अस्पताल लेकर नहीं गया. इस कारण दिल का दौरा पड़ने पर मरीज की मौत हो गयी. उन्होंने कहा कि मानवीयता खत्म होती जा रही है. इस तरह की घटना दुबारा न हो, इसके िलये लोगों को जागरुक होने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >