भटकीं दो किशोरियां सलामत पहुंचीं अपने घर

आसनसोल : सीतारामपुर स्टेशन में रविवार की रात लावारिस भटक रहे दो नाबालिग लड़कियों को स्टेशन मास्टर की तत्परता और स्थानीय पार्षद वशीमूल हक के सहयोग से सकुशल उनके आवास आसनसोल रेलपार पहुंचाया गया. रेलपार लाल चौक कुरैशी मोहल्ला निवासी मोहम्मद रिंकू की नाबालिग बेटी और बारह वर्षीय साली को उसकी सास ने रविवार की […]

आसनसोल : सीतारामपुर स्टेशन में रविवार की रात लावारिस भटक रहे दो नाबालिग लड़कियों को स्टेशन मास्टर की तत्परता और स्थानीय पार्षद वशीमूल हक के सहयोग से सकुशल उनके आवास आसनसोल रेलपार पहुंचाया गया.
रेलपार लाल चौक कुरैशी मोहल्ला निवासी मोहम्मद रिंकू की नाबालिग बेटी और बारह वर्षीय साली को उसकी सास ने रविवार की संध्या हावड़ा स्टेशन से आसनसोल के लिए टिकट देकर आसनसोल आ रही एक मेल ट्रेन में बैठा दिया. सफर के दौरान उन्हें नींद आने से वे आसनसोल स्टेशन पर नहीं उतर सकीं. इसी दौरान ट्रेन में स्क्वायड कर रहे सुरक्षा बलों ने दोनों को सोते देख जगाया और उनसे पूछताछ की. उन्होंने बताया कि आसनसोल स्टेशन पर उतरना है. सुरक्षा बलों ने उन्हें बताया कि आसनसोल स्टेशन गुजर गया है. उन्होंने अगले स्टेशन सितारामपुर पर उतरने की सलाह दी. रात 12.20 बजे सितारामपुर स्टेशन उतर कर दोनों घबराहट में इधर उधर भटक रही थी. स्टेशन मास्टर की नजर उन पर पड़ी.
स्टेशन मास्टर ने उनसे घर का पता पूछा और पुरी जानकारी लेकर स्थानीय सूत्रों से रेल पार के स्थानीय पार्षद वशीमुल हक को फोन कर पूरी घटना की सूचना दी और परिजनों के पहुंचने तक उन्हें अपने पास बिठाये रखा. सूचना पाकर वार्ड पार्षद श्री हक सितारामपुर स्टेशन पहुंच कर दोनों बच्चियों को अभिभावकों को पहचान करा कर उन्हें लाल चौक स्थित उनके घर पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >