बोरो चेयरमैन गुलाम ने किया सफाई अभियान

आसनसोल : बोरो तीन के चेयरमैन गुलाम सरवर ने वार्ड 13, वार्ड 14 एवं वार्ड 15 के विभिन्न इलाकों में सफाई का मुआयना किया. अवसर पर निगम के सेनेटरी विभाग के एसआइ सुशांत सेन, पार्षद विवेक बनर्जी और पार्षद नरेंद्र मुमरू थे. वार्ड 14 अंतर्गत अजय सेकेंड कोलियरी, गिरमिंट इलाकों में सफाई की स्थिति का […]

आसनसोल : बोरो तीन के चेयरमैन गुलाम सरवर ने वार्ड 13, वार्ड 14 एवं वार्ड 15 के विभिन्न इलाकों में सफाई का मुआयना किया. अवसर पर निगम के सेनेटरी विभाग के एसआइ सुशांत सेन, पार्षद विवेक बनर्जी और पार्षद नरेंद्र मुमरू थे. वार्ड 14 अंतर्गत अजय सेकेंड कोलियरी, गिरमिंट इलाकों में सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया और इलाके के निवासियों से बात की.
श्री सरवर ने बताया कि गिरमिंट बाजार और इसीएल क्वार्टर के आस पास के इलाकों में कई जगहों पर कूड़ा फेंकते फेंकते वहां बड़ा सा ढेर बन गया है. बरसात के पानी के कारण कचरा कर सड़कों पर आ जाने से राहगीरों को चलने में परेशानी होती है. नाक पर रूमाल रख कर चलने को बाध्य हैं. आस पास के लोगों को बरसात के मौसम में संक्रमण का भय बना रहता है.
उन्होंने कहा कि जेसीबी मशीन मंगवा कर कूड़े को हटा कर समतल बनाया जायेगा. वार्ड 14 अंतर्गत कई इलाकों में नालियों में कूड़ा और पेड़ पौधे के गिर जाने से नाली जाम होने के कारण गंदा पानी रास्ते में बहने से वहां से गुजरने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
श्री सरवर ने बताया कि बोरो चार से सफाई कर्मी बुला कर नालियों की सफाई की जायेगी. वार्ड 15 अंतर्गत ब्लू फैक्टरी,लाल बंगला, कोड़ा पाड़ा इलाकों में सफाई की जांच की गयी. सफाई के अभाव के कारण नालियों में जल जमाव को श्री सरवर ने साफ करने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >